Ganesh Chaturthi 2025: साल 2025 में कब मनाई जाएगा गणेश चतुर्थी, जानिए सही डेट और महत्व

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी के दिन भगवान विघ्नहर्ता की पूजा की जाती है। इनकी पूजा करने से साधक के सारे काम पूरे हो जाते हैं। ऐसे में आइए जानें साल 2025 में गणेश चतुर्थी का पर्व कब मनाया जाएगा। यहां नोट करें सही तिथि और महत्व।

Ganesh Chaturthi 2025

Ganesh Chaturthi 2025

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के भक्तों के द्वारा गणेश जी का व्रत किया जाता है और भगवान गणेश की पूजा पूरे विधि- विधान के साथ की जाती है। गणेश चतुर्थी के दिन से ही गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। भगवान गणेश की पूजा करने से साधक के सारे काम बन जाते हैं और विघ्नहर्ता की कृपा से साधक के सारे विघ्न समाप्त हो जाते हैं। आइए जानें साल 2025 में गणेश चतुर्थी कब मनाई जाएगी और महत्व।

Ganesh Chaturthi 2025 Date (गणेश चतुर्थी 2025 में कब है)

गणेश चतुर्थी का त्योहार हर वर्ष भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है। साल 2025 में गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश की पूजा उपासना की जाती है।

Ganesh Chaturthi 2025 Shubh Muhurat (गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त 2025)

साल 2025 में गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 5 मिनट से लेकर दोपहर के 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस दिन वर्जित चंद्रदर्शन का समय 09:28 ए एम से 08:57 पी एम तक रहने वाला है।

Ganesh Chaturthi 2025 Puja Vidhi (गणेश चतुर्थी पूजा विधि)

  • गणेश चतुर्थी के दिन सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
  • उसके बाद साफ स्थान पर चौकी बिछाकर लाल कपड़ा बिछाएं।
  • फिर चौकी पर बप्पा की प्रतिमा को स्थापित करें।
  • उसके बाद बप्पा को फूल, अक्षत, और दूर्वा अर्पित करें।
  • पूजा के बाद गणेश चतुर्थी की कथा का पाठ करें।
  • अंत में आरती करें और बप्पा को मोदक का भोग लगाएं।

Ganesh Chaturthi Mahatav (गणेश चतुर्थी महत्व)

गणेश चतुर्थी का उत्सव भगवान गणेश जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से साधक को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। गणेश चतुर्थी के दिन से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। ये उत्सव पूरे 10 दिन तक चलता है। इस उत्सव के दौरान भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited