Gangaur Mata Ki Aarti: गणगौर के दिन करें ये आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
Gangaur Aarti Lyrics in Hindi: गणगौर का त्योहार राजस्थान में खासतौर पर मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। गणगौर के दिन गणगौर माता की आरती करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। यहां पढ़ें गणगौर आरती लिरिक्स हिंदी में।



Gangaur Aarti Lyrics in Hindi: गणगौर का व्रत हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल ये व्रत आज यानि 11 अप्रैल को रखा जा रहा है। इस दिन पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा जाता है। इसके साथ ही इस दिन कुंवारी कन्या भी व्रत रखती हैं। कुंवारी कन्या मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत रखती हैं। गणगौर की दिन पूरे विधि- विधान के साथ माता पार्वती और शिव जी की पूजा की जाती है। इस दिन गणगैर माता की आरती करना शुभ होता है। यहां पढ़ें गणगौर माता की आरती
मां पार्वती जी की आरती (Gangaur 2024 Maa Parvati Ji Ki Aarti)जय पार्वती माता जय पार्वती माता
ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल कदा दाता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता
जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा
देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता
हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
शुम्भ निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता
सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
सृष्टि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता
नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
देवन अरज करत हम चित को लाता
गावत दे दे ताली मन में रंगराता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता
सदा सुखी रहता सुख संपति पाता।
जय पार्वती माता मैया जय पार्वती माता।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आ...और देखें
Navratri 2025 2nd Day Puja Vidhi LIVE: क्या 31 मार्च को दूसरा और तीसरा नवरात्र एक साथ पड़ रहा है? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन
Gangaur Banane Ki Vidhi: घर पर मिट्टी के गणगौर कैसे बनाएं, यहां जानिए आसान तरीका
Gangaur Ke Dohe In Hindi: गणगौर को पानी पिलाने के दोहे
Gangaur Puja Samagri 2025: गणगौर पूजा में किन-किन सामग्री की जरूरत पड़ेगी, तुरंत नोट करें
Gangaur Sinjara 2025: गणगौर पूजा से एक दिन पहले मनाया जाता है सिंजारा, जानिए इस दिन क्या-क्या करते हैं
YRKKH Spoiler 30 March: समाज के तानों का मुंहतोड़ जवाब देगी अभिरा, रुही और होने वाले बच्चे की बनेगी ढाल
सिर्फ भगवान पर ही निर्भर हैं- आसाराम की जमानत अवधि बढ़ाए जाने से खौफ में रेप पीड़िता का परिवार, वकील पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार चुनाव में चिराग पासवान का क्या होगा? खुद बताया अपनी पार्टी का पूरा प्लान
Prayagraj: बीटेक के एक छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कमरे में नहीं मिला सुसाइड नोट
कुलदीप यादव ने बताया, जब केकेआर में थे साथ तो सुनील नरेन से क्या कुछ सीखा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited