Akshaya Tritiya 2023 Rituals: अक्षय तृतीया पर गृह प्रवेश करते समय न करें ये गलतियां
Griha Pravesh On Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया को बेहद शुभ और मंगलकारी तिथियों में से एक माना जाता है। अगर आप नए घर की गृह प्रवेश करने की सोच रहे तो अक्षय तृतीया के दिन आप कर सकते हैं। कहते हैं, इस खास दिन पर किए गए हर कार्य सफल होते हैं।



अक्षय तृतीया पर कर रहे हैं गृह प्रवेश तो न करें ये गलतियां
Griha Pravesh Rituals On Akshaya Tritiya 2023: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का खास महत्व है। इस दिन देवी देवताओं से जुड़ी कई ऐसी घटनाएं हुई थी, जिसके कारण इस दिन को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, यह तिथि साल के उन साढ़े तीन मुहूर्तों में से एक है, जो बेहद शुभ माने जाते हैं। दरअसल, इस दिन किए गए हर कार्य ही सफल होते हैं। ऐसे में अगर आप गृह प्रवेश, नया घर खरीदने या घर का नवीकरण कराने की सोच रहे हैं तो अक्षय तृतीया से बेहतर और कोई दिन नहीं हो सकता। हालांकि कुछ गलतियां ना हो जाए इसके लिए इसके नियमों को जान लेना जरूरी है। तो चलिए इस दिन बिना गलतियों के गृह प्रवेश प्रवेश कैसे किया जाए और इसके नियम क्या होंगे, इन सब के बारे में जान लेते हैं।
गृह प्रवेश में ऐसे करें पूजन: गृह प्रवेश पूजन शुरू करने से पहले कलश स्थापना करने का विधान है। कलश स्थापना प्रक्रिया के लिए, तांबे का पात्र लें। उसमें सिक्के के साथ पानी और अनाज डालकर उसे ढक दें। कलश के बाहरी हिस्से पर, लाल कुमकुम से एक स्वस्तिक बनाएं। इसके बाद घी का दीया जलाकर समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। चूंकि अक्षय तृतीया आध्यात्मिक शुद्धता का प्रतीक है। इसलिए पूजा में सफेद रंग के फूलों का उपयोग करना चाहिए। फिर भगवान को फल, मिठाई आदि का भोग लगाना चाहिए। अंत में घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो इसके लिए घंटियों के साथ आरती और श्लोक जरूर करना चाहिए।
अक्षय तृतीया पर गृह प्रवेश करते समय इन बातों का रखें खयाल
- गृह प्रवेश करने से पहले घर की साफ सफाई करवा लें।
- घर के मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक और लक्ष्मी चरण बनाएं। साथ ही मुख्य द्वार पर एक फूल का तोरण भी लटकाना चाहिए।
- गृह प्रवेश करते समय घर का मुख्य द्वार साफ सुथरा और प्रकाशमय होना चाहिए। यहीं से घर में लक्ष्मी का प्रवेश होता है।
- विनम्र भाव और शांत मन से ही गृह प्रवेश की पूजा करें। ऐसा कुछ भी न करें, जिससे घर के बुजुर्ग लोगों को ठेस पहुंचे।
- घर के मुख्य द्वार पर नेम प्लेट जरूर लटकाना चाहिए।
- गृह प्रवेश करने से पहले मुख्य द्वार की दहलीज पर एक नारियल फोड़ें तभी अंदर प्रवेश करें।
- जगह से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए श्लोकों, आरती और घंटियों के साथ पूजा करें।
- इस दिन पूजन के बाद बड़ों का आशीर्वाद लेना न भूलें और भोजन के लिए लोगों को घर पर आमंत्रित जरूर करें।
- इस दिन पूजा में इस्तेमाल होने वाली कौड़ियों को अपने कैश बॉक्स में रख देना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना च...और देखें
Nirjala Ekadashi Vrat Rules: निर्जला एकादशी व्रत के नियम, साल की सबसे बड़ी एकादशी पर भूल से भी नहीं टूटने चाहिए ये रूल
Annaprashan Muhurat 2025: साल 2025 में कब है अन्नप्राशन संस्कार का शुभ मुहूर्त, जानें जनवरी से दिसंबर तक अन्नप्राशन के लिए सही तिथि
4 June 2025 Panchang: पंचांग से जानिए ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के शुभ मुहूर्त, राहुकाल समय, दिशा शूल और खास उपाय
सावन शिवरात्रि 2025: जानें कब है भोलेनाथ की आराधना का सबसे पावन दिन
6 June 2025 Panchang: इस दिन मनाई जाएगी निर्जला एकादशी और गायत्री जयंती, पंचांग से जानिए पूजा का सटीक समय क्या रहेगा
UP के हर जिले में फ्री में होगा सीटी स्कैन, इन 6 जिलों में अब नहीं लगेगा यूजर चार्ज
चुपके से आई स्कूटी गर्ल और गमला चुराकर रख लिया, मगर फिर जो हुआ हंसी नहीं रोक पाएंगे
ऑपरेशन सिंदूर में भारत से पिटने के बाद पाकिस्तान अब पहुंचा रूस, डेलिगेशन ने पुतिन को सौंपा शहबाज का पत्र
हनीमून हॉरर : राजा रघुवंशी का हुआ मर्डर, मेघालय पुलिस ने की पुष्टि, हथियार बरामद
Delhi: चिड़ियाघर में सुरक्षा प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां, निर्माण कार्य के बीच बाड़े में बंद रहे खतरनाक जानवर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited