Gupt Navratri 2023 Date, Time: माघ गुप्त नवरात्र 2023 जनवरी में कब से हैं, देखें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Gupt Navratri 2023 Ghatasthapana Date and Time in January: साल में दो मुख्य नवरात्रि के साथ दो बार गुप्त नवरात्रि भी आती हैं। इन गुप्त नवरात्र में 10 महाविद्या की पूजा होती है। ये नवरात्रि दरअसल तांत्रिक पूजा से भी जुड़ी हैं। देखें साल की पहली माघ गुप्त नवरात्रि किस तारीख से शुरू हो रही हैं और जनवरी में शुरू होने वाली गुप्त नवरात्रि 2023 का घटस्थापना मुहूर्त क्या है।

Gupt Navratri 2023 January Date and Time, Ghatasthapana Muhurat: हिन्दू पंचांग के अनुसार साल में चार बार नवरात्रि आती है। नवरात्रि मां दुर्गा की पूजा के लिए शुभ दिन होते हैं। चैत्र और शारदीय नवरात्रि सभी बड़े धूमधाम से मनाते हैं । इसके साथ साल में दो बार गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2023) भी मनाई जाती है जो माघ और आषाढ़ मास में आती है। इन नवरात्रों में मां दुर्गा के नौ रूपों का पूजन किया जाता है। भारत में लोग मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए गुप्त नवरात्रि के समय पूजा और अनुष्ठान करते हैं। इन्हें गुप्त तरीके से मनाया जाता है इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं।
गुप्त नवरात्र को लेकर मान्यता है कि जितना गुप्त आप इसे रखते हैं मां भगवती की उतनी ही ज्यादा कृपा आप पर बरसती है। साल की पहली गुप्त नवरात्रि 22 जनवरी (When is Navratri in January 2023) से शुरू हो रही है। जानें माघ 2023 के गुप्त नवरात्र की डेट्स और घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व।

Gupt Navratri January 2023 start and End Date

साल की पहली गुप्त नवरात्रि 22 जनवरी 2023 को शुरू हो रही है और 30 जनवरी को समाप्त हो रही हैं। मां के भक्त पूरे नौ दिन गुप्त तरीके से मां दुर्गा की उपासना व व्रत रखेंगे।
End Of Feed