Guru Gochar 2024: अगस्त के महीने में गुरु करेंगे गोचर, इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत

Guru Gochar 2024: गुरु ग्रह अगस्त के महीने में गोचर करेंगे। गुरु के गोचर करने से सारी राशियों पर इसका असर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं गुरु के गोचर से किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है।

Guru Gochar 2024

Guru Gochar 2024

Guru Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। हर एक ग्रह एक निश्चित समय के अंतराल पर अपनी राशि बदलते हैं। गुरु ग्रह 20 अगस्‍त को 5 बजकर 22 मिनट पर मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस परिवर्तन का असर सारी राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशि पर गुरु ग्रह के गोचर का नकारात्मक तो कुछ पर सकारात्मक असर पड़ेगा। मृगशिरा नक्षत्र पर मंगल ग्रह का आधिपत्‍य भी माना जाता है। आइए जानते हैं गुरु के गोचर से किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है।

इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

मेष राशि
अगस्त में हो रहे गुरु गोचर से मेष राशि के जातक को धन का लाभ मिल सकता है। वहीं आपकी सेहत भी इस दौरान अच्छी रहेगी। इस गोचर से आपको करियर में सफलता मिलेगी। धन का आगमन होगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के वालों को गुरु गोचर से लाभ मिल सकता है। इस समय में धन का आगमन हो सकता है। कारोबार करने वाले लोगों को बिजनेस में सफलता मिलेगी। सेहत का लाभ मिलेगा। इस वक्त आपको हर जगह से खुशखबरी मिल सकती है। विदेश जानें की इच्छा पूरी सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
कन्या राशि
गुरु का नक्षत्र परिवर्तन कन्‍या राशि वालों के 9 वें भाग में होगा। इस भाग में गुरु के गोचर से इस राशि वालों को शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। इस दौरान आपको मान- सम्मान में वृद्धि मिलेगी। कार्यस्थल पर भी तरक्की मिल सकती है। नौकरी में आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है।
वृश्चिक राशि
गुरु के गोचर से वृश्चिक राशि के जातक को लाभ मिल सकता है। आपको इस गोचर के प्रभाव से करियर में सफलता मिल सकती है। आपकी जो भी समस्या थी उसका समापन हो सकता है। धन में वृद्धि हो सकती है। इस गोचर के समय में आपको बिजनेस में भी लाभ मिल सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited