Guru Pradosh Vrat 2024: कब रखा जाएगा जुलाई महीने का आखिरी प्रदोष व्रत, यहां जानिए सही तिथि और महत्व

Guru Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। हर महीने में दो प्रदोष व्रत रखा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं जुलाई के महीने का आखिरी प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा।

Guru Pradosh Vrat 2024

Guru Pradosh Vrat 2024

Guru Pradosh Vrat 2024: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व माना गया है। इस दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा की जाती है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की प्रदोष काल में पूजा की जाती है। इस दिन का व्रत करने से और शिव पार्वती की पूजा करने से भक्तों पर भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रदोष का व्रत करने से साधक के जीवन में सुख, समृद्धि आती है। प्रदोष का व्रत आषाढ़ महीने में दो बार व्रत रखा जाता है। आइए जानते हैं आषाढ़ महीने का दूसरा व्रत कब रखा जाएगा।

आषाढ़ एकादशी 2024

Guru Pradosh Vrat 2024 (गुरु प्रदोष व्रत 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की 18 जुलाई 2024 को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त रात 8 बजकर 44 मिनट से रात 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा।

प्रदोष व्रत पूजा विधि (Pradosh Vrat Puja Vidhi)

  • प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान के बाद पूजा करें।
  • इसके बाद साफ चौकी पर शिव जी की मूर्ति स्थापित करें।
  • फिर शिवलिंग पर शहद और घी और गंगाजल अभिषेक करें।
  • पूजा के समय भगवान शिव का बेलपत्र और भांग धतूरा अर्पित करें।
  • अंत में शिव जी की कथा करें और आरती करें।

Guru Pradosh Vrat Importance (गुरु प्रदोष व्रत महत्व)

गुरु प्रदोष व्रत के दिन शिव जी की पूजा की जाती है। इस दिन तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि प्रदोष व्रत करने से जीवन में सुख, समृद्धि आती है। प्रदोष व्रत करने से संतान सुख की प्राप्ति की जाती है। ये व्रत स्त्री और पुरुष दोनों ही करते हैं। इस व्रत को करने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited