Guru Purnima Bhajan: दिल में ना जाने सतगुरु, क्या रंग भर दिया है...गुरु पूर्णिमा के सुपरहिट भजन यहां देखें
Guru Purnima Bhajan: वैसे तो पूर्णिमा हर महीने में पड़ती है लेकिन आषाढ़ में पड़ने वाली गुरु पूर्णिमा बेहद खास मानी जाती है। इसे व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं गुरु पूर्णिमा के भजन।

Guru Purnima Bhajan
Guru Purnima Bhajan: इस साल गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को मनाई जा रही है। इस शुभ अवसर पर लोग अपने गुरुओं की पूजा करते हैं और पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। कहते हैं जिस व्यक्ति पर उसके गुरु की विशेष कृपा रहती है उसे कभी कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। जिन लोगों के गुरु नहीं हैं वो भगवान विष्णु को अपना गुरु मानकर उनकी पूजा-अर्चना कर सकते हैं। चलिए अब हम आपको बताने जा रहे हैं गुरु पूर्णिमा के भजनों के बारे में।
Guru Purnima Ke Bhajan (गुरु पूर्णिमा के भजन)
सारे तीर्थ धाम आपके चरणो में,
हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में
हृदय में माँ गौरी लक्ष्मी, कंठ शारदा माता है
जो भी मुख से वचन कहें, वो वचन सिद्ध हो जाता है
हैं गुरु ब्रह्मा, हैं गुरु विष्णु, हैं शंकर भगवान आपके चरणो में
हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में…
जनम के दाता मात पिता हैं, आप करम के दाता हैं
आप मिलाते हैं ईश्वर से, आप ही भाग्य विधाता हैं
दुखिया मन को रोगी तन को, मिलता है आराम आपके चरणो में
हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में…
निर्बल को बलवान बना दो, मूर्ख को गुणवान प्रभु
‘देवकमल’ और ‘वंसी’ को भी ज्ञान का दो वरदान गुरु
हे महा दानी हे महा ज्ञानी, रहूँ मैं सुबहो श्याम आपके चरणो में
हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में...
दिल में ना जाने सतगुरु
दिल में ना जाने सतगुरु, क्या रंग भर दिया है,
छोड़ेंगे अब ना दर तेरा, इकरार कर लिया है।।
दिल में ना जाने सतगुरु, क्या रंग भर दिया है,
छोड़ेंगे अब ना दर तेरा, इकरार कर लिया है।।
जिस दिन से पी लिया है, तेरे नाम का यह प्याला,
मुझको खबर नहीं है, मेरा दिल किधर गया है,
छोड़ेंगे अब ना दर तेरा, इकरार कर लिया है ।।
तूने हाथ जिसका थामा, बंदा बना प्रभु का,
हुई नज़र जिस पे तेरी, समझो के तर गया है,
छोड़ेंगे अब ना दर तेरा, इकरार कर लिया है ।।
तेरी चरण धूलि जब से, मस्तक को छू गयी है,
मेरी तकदीर बदल गयी है, जीवन सवार गया है,
छोड़ेंगे अब ना दर तेरा, इकरार कर लिया है ।।
दिल में ना जाने सतगुरु, क्या रंग भर दिया है,
छोड़ेंगे अब ना दर तेरा, इकरार कर लिया है ।।
दिल में ना जाने सतगुरु, क्या रंग भर दिया है,
छोड़ेंगे अब ना दर तेरा, इकरार कर लिया है ।।
गुरु पूर्णिमा के दिन इन मंत्रों का करें जाप
-ॐ गुरुभ्यो नमः:
-गुरुर्देवो गुरुर्धर्मो, गुरौ निष्ठा परं तपः, गुरोः परतरं नास्ति, त्रिवारं कथयामि ते ।।
-गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः, गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥
-ॐ वेदा हि गुरु देवाय विद्महे परम गुरुवे धीमहि तन्नो: गुरु: प्रचोदयात्।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Surya Grahan 2025: क्या सोमवती अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लग रहा है? जान लें साल के दूसरे सूर्य ग्रहण की सही तारीख और टाइम

Dharmraj Ki Kahani: क्या है धर्मराज की कहानी, जिसे सुनने से खुलते हैं स्वर्ग के द्वार, जानिए कब और कैसे पढ़नी चाहिए ये कथा

Vat Amavasya Vrat Katha: बड़ अमावस्या पर बरगद के पेड़ की क्यों होती है पूजा, यहां जानिए बड़मावस की कथा

Vat Savitri Puja Aarti: वट सावित्री पूजा के अंत में जरूर गाएं ये आरती, अखंड सौभाग्य का मिलेगा वरदान

Somvati Amavasya Kab Hai 2025: आज सोमवती अमावस्या है क्या? जान लें इस अमावस्या की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited