Guru Purnima Vrat Katha In Hindi: गुरु पूर्णिमा की कथा से जानिए क्यों मनाया जाता है ये त्योहार
Guru Purnima Vrat Katha: इस साल गुरु पूर्णिमा का पर्व 21 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। यहां जानिए गुरु पूर्णिमा की व्रत कथा।

Guru Purnima Vrat Katha
Guru Purnima Vrat Katha (गुरु पूर्णिमा व्रत कथा): सनातन धर्म में महर्षि वेदव्यास जी को प्रथम गुरु का दर्जा प्राप्त है। कहते हैं उन्होंने ही मानव समाज को सबसे पहले वेदों का ज्ञान देना शुरू किया था। इसलिए हर साल गुरु पूर्णिमा पर व्यास जी की पूजा की जाती है। इस पूर्णिमा पर अपने गुरुओं के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी जरूर प्राप्त करना चाहिए। कहते हैं गुरु के आशीर्वाद से व्यक्ति जीवन में खूब सफलता हासिल करता है। यहां आप जानेंगे गुरु पूर्णिमा की कथा।
Guru Purnima Puja Vidhi In Hindi
गुरु पूर्णिमा व्रत कथा (Guru Purnima Vrat Katha In Hindi)
कहते हैं एक बार ऋषि वेदव्यास जी ने अपनी माता सत्यवती से भगवान के दर्शन करने की इच्छा व्यक्त की। लेकिन उनकी माता ने समझाया कि उन्हें भगवान को खुद ही प्राप्त करना होगा। माता की बात सुनकर ऋषि वेदव्यास जी वन चले गए और इसके बाद घोर तपस्या में लग गए। जब ऋषि वेदव्यास जी ने अपनी तपस्या पूरी कर ली तब भगवान शिव ने उन्हें दर्शन देकर ब्रह्म ज्ञान का सार समझाया। इसके बाद भगवान शिव ने उन्हें ये ज्ञान मानव समाज तक पहुंचाने का जिम्मा दिया। तब ऋषि वेदव्यास जी ने अपने ज्ञान के आधार पर चार वेदों सहित गूढ़ ग्रंथों की रचना की।
इसके बाद ऋषि वेदव्यास जी ने अन्य ऋषियों को ब्रह्म ज्ञान दिया और ऋषियों ने भी वेदव्यास जी को अपना प्रथम गुरु मानकर उनकी पूजा की। कहते हैं इसके बाद से ही गुरु-शिष्य की परंपरा शुरू हो गई और आश्रम में शिक्षाएं दी जाने लगीं। हालांकि गुरु पूर्णिमा का पर्व उस दिन से मनाना शुरू हुआ था जब ऋषि वेदव्यास जी ने गणेश जी को महाभारत लिखने के लिए आग्रह किया था और गणेश जी ने महाभारत लिखना शुरू करने से पहले आषाढ़ पूर्णिमा के दिन वेदव्यास जी को गुरु मानकर उनकी पूजा-अर्चना की थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Aaj Ka Panchang 12 April 2025: जानें चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि और हनुमान जयंती के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल के बारे में यहां

Jai Hanuman Gyan Gun Sagar: जय हनुमान ज्ञान गुन सागर जय कपीस तिहुं लोक उजागर...हनुमान जयंती के पावन पर्व पर देखें हनुमान चालीसा के लिरिक्स

Hanuman Jayanti 2025, Aarti Kije Hanuman Lala Ki Lyrics LIVE: आरती कीजै हनुमान लला की दुष्ट दलन रघुनाथ कला की...पढ़ें हनुमान भगवान की आरती यहां

Mesh Sankranti 2025: मेष संक्रांति से इन 5 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, गाड़ी-मकान खरीदने का सपना हो सकता है पूरा

Hanuman Jayanti 2025 Shubh Muhurat, Puja Vidhi LIVE: सुबह इतने बजे से शुरू होगा हनुमान जयंती पूजा का शुभ मुहूर्त, जान लें पूजन विधि, सामग्री लिस्ट सबकुछ
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited