Hartalika Teej 2024 Date In Hindi: किस दिन रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत, यहां नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Hartalika Teej 2024 Date And Time: हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद महीने में पति की लंबी आयु के लिए वैवाहित स्त्रियों के द्वारा रखा जाता है। ऐसे में आइए जानें सितंबर के महीने में हरतालिका तीज का व्रत कब रखा जाएगा। यहां नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

Hartalika Teej 2024 Date And Time

Hartalika Teej 2024 Date And Time

Hartalika Teej 2024 Date And Time: हरतालिका तीज का भादव मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। साल में तीज का व्रत तीन बार मनाया जाता है। पहली तीज हरियाली तीज होती है और दूसरी कजरी तीज और तीज तीसरी तीज को हरतालिका तीज के नाम से जाना जाता है। दो तीज का व्रत पहले रखा जा चुका है। अब हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। तीज का व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए बहुत ही खास माना जाता है। हरतालिका तीज के दिन विवाहित स्त्रियां पूरे दिन भूखे, प्यासे रहकर अपने पति की दीर्घ आयु और अच्छे स्वास्थय के लिए उपवास रखती हैं और शाम के समय माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं। आइए जानें इस साल हरतालिका तीज का व्रत कब रखा जाएगा और इसके महत्व के बारे में।

When Is Hartalika Teej In 2024 (हरतालिका तीज कब है 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 6 सितंबर 2024 को पड़ रही है। ऐसे में हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर 2024 को रखा जाएगा।

Hartalika Teej 2024 Shubh Muhurat (हरतालिका तीज व्रत शुभ मुहूर्त 2024)

पंचांग के अनुसार इस भादव महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 5 सिंतबर को दोपहर 12:21 पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 6 सितंबर को दोपहर 3:01 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार 6 सितंबर 2024 को ये व्रत रखा जाएगा। हरतालिका तीज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 6 सितंबर की सुबह 6:01 बजे से लेकर 8:32 मिनट तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा।

Hartalika Teej Puja Vidhi (हरतालिका तीज पूजा विधि)

  • हरतालिका तीज के ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें।
  • उसके बाद महिलाएं नये वस्त्र पहनें और तैयार हो जाएं।
  • फिर साफ चौकी पर भगवान शिव की और माता पार्वती की प्रतिमा को स्थापित करें।
  • उसके बाद गणेश जी प्रतिमा स्थापित करें और उनका अभिषेक करें।
  • माता पार्वती और शिव जी को फूल, अक्षत और चंदन अर्पित करें।
  • इसके साथ ही इस दिन गणेश जी को दूर्वा जरूर अर्पित करें।
  • अंत में हरतालिका कथा का पाठ करें और आरती करके भोग लगाएं।

Hartalika Teej Significance (हरतालिका तीज का महत्व)

सनातन धर्म में हरतालिका तीज के व्रत को बहुत ही खास माना गया है। ये व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए बहुत ही खास माना जाता है। इस व्रत में माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा का विधान है। हरतालिका तीज के दिन माता पार्वती को सोलह सिंगार का सामान अर्पित करने से महिलाओं के अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ये व्रत कुंवारी कन्या भी मनचाहे वर के लिए कर सकती हैं। हरतालिका तीज का व्रत शीघ्र विवाह के लिए उत्तम फलदायी माना जाता है। इस व्रत को करने से घर परिवार में भी सुख, शांति और समृद्धि आती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited