Hartalika Teej 2024 Date: हरतालिका तीज कब है 2024 में, नोट कर लें डेट, टाइम और महत्व

Hartalika Teej 2024 Date: हरतालिका तीज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। जानिए इस साल हरतालिका तीज कह है व हरतालिका तीज 2024 की तारीख और मुहूर्त क्या है।

hartalika teej 2024

Hartalika Teej 2024 Date

Hartalika Teej 2024 Date And Time: हरतालिका तीज महिलाओं का एक प्रमुख त्योहार है जो प्रत्येक वर्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। तो वहीं अविवाहित लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए ये व्रत करती हैं। इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। हिंदू पौराणिक कथाओं अनुसार सबसे पहले ये व्रत माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए रखा था। यहां जानिए हरतालिका तीज की तिथि, मुहूर्त और महत्व।

हरतालिका तीज 2024 डेट और टाइम (Hartalika Teej 2024 Date And Time)

इस साल हरतालिका तीज 6 सितंबर को मनाई जाएगी। तृतीया तिथि 5 सितंबर की दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से 6 सितंबर की दोपहर 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। हरितालिका तीज पूजा मुहूर्त 6 सितंबर की सुबह 06 बजकर 02 मिनट से सुबह 08 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

हरतालिका तीज व्रत के नियम (Hartalika Teej Niyam)

हरतालिका तीज व्रत में जल ग्रहण नहीं किया जाता है। कई जगह व्रत के अगले दिन तो कई जगह व्रत की शाम को जल पिया जाता है। लेकिन व्रत का पारण अगले ही दिन होता है। हरतालिका तीज व्रत को बीच में छोड़ना नहीं चाहिए। अगर एक बार शुरू कर दिया है तो इसे लगातार रखें। हरतालिका तीज व्रत कुंवारी कन्या, सौभाग्यवती स्त्रियां करती हैं।

हरतालिका तीज पूजा विधि (Hartalika Teej Puja Vidhi)

हरतालिका तीज की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। इस दिन की पूजा में सुहागिन स्त्रियों को सोलह श्रृंगार करके बैठना चाहिए और लाल रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। हरतालिका तीज पूजा में शिव जी और माता पार्वती की मिट्टी से मूर्ति बनाई जाती है। फिर एक छोटे से बर्तन में दूध, चीनी, शहद, दही और घी के मिश्रण के पंचामृत तैयार किया जाता है। फिर माता पार्वती को सुहाग की सभी चीजें चढ़ाई जाती है और भगवान शिव को भी वस्त्र अर्पित किये जाते हैं। पूजन के अंत में हरतालिका तीज की कथा सुनी जाती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited