Hartalika Teej 2024 Puja Vidhi, Katha: हरतालिका तीज का व्रत कैसे रखा जाता है? इसकी पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत कथा क्या है, यहां जानिए सबकुछ

Hartalika Teej 2024 Date, Puja Vidhi, Katha: हरतालिका तीज का त्योहार मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और राजस्थान में मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। जानिए इस साल हरतालिका तीज कब है, इसकी पूजा विधि और व्रत कथा क्या है।

Hartalika Teej 2024 Date, Time, Puja Vidhi And Katha

Hartalika Teej 2024 Date, Puja Vidhi, Katha: हरतालिका तीज के दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की रेत से बनाई गई मूर्तियों की पूजा करती हैं। ये व्रत पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखा जाता है। इस व्रत में अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता है। कहते हैं सबसे पहले माता पार्वती ने ये व्रत किया था। जिसके प्रभाव से उन्हें भगवान शिव की प्राप्ति हुई थी। चलिए जानते हैं 2024 में हरतालिका तीज व्रत कब है, इसकी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त क्या है (Hartalika Teej Puja Vidhi)।

हरतालिका तीज 2024 कब है (Hartalika Teej 2024 Kab Hai)

इस साल हरतालिका तीज 6 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी। भाद्रपद तृतीया तिथि का प्रारंभ 5 सितंबर की दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर होगा और इसकी समाप्ति 6 सितंबर की दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर होगी।

हरतालिका तीज 2024 पूजा मुहूर्त (Hartalika Teej 2024 Puja Muhurat)

हरतालिका तीज पूजा का शुभ मुहूर्त 6 अगस्त की सुबह 06 बजकर 02 मिनट से सुबह 08 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में तीज की पूजा जरूर करें। इसके बाद शाम में प्रदोष काल में तीज की पूजा की जाती है।
End Of Feed