Hartalika Teej Ke Geet In Hindi: तीज माता गौरी माता मेरे घर आइए माता...यहां देखें हरतालिका तीज के गीत

Hartalika Teej Ke Geet: हरतालिका तीज का व्रत इस साल 6 सितंबर को है। इस दिन सुहागिन महिलाएं माता गौरी और भगवान शिव की पूजा करती हैं। इस दौरान तीज के गीतों को भी खूब सुना जाता है। यहां देखें हरतालिका तीज गीत के लिरिक्स।

hartalika teej geet

Teej Ke Geet

Hartalika Teej Ke Geet: हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान पूजा करती हैं। ये व्रत तीज के सूर्योदय से लेकर अगले दिन के सूर्योदय तक रखा जाता है। इस अवधि में महिलाएं अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं करती हैं। कहते हैं तीज व्रत रखने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। व्रत के दौरान महिलाएं तीज के गीत सुनती और सुनाती हैं (Hartalika Teej Ke Gane)। चलिए जानते हैं हरतालिका तीज गीत के लिरिक्स।

हरतालिका तीज के गीत (Hatalika Teej Ke Geet)

तीज माता गौरी माता मेरे घर आइए माता
भोले बाबा गणपत पुत्र साथ लाइए,
माता विनती करव दोनो कर जोड़ी के ।
माता पहला अरज मेरी सुन लिजिए
माता मांगों का टीका अमर किजिए ,
माता मांगो का सिन्दूर अमर किजिए ,
माता विनती करव दोनो कर जोड़ी के।
माता दूसरा अरज मेरी सूने लिजिए,
माता लिलरा के बिन्दीया अमर किजिए,
माता विनती करव दोनो कर जोड़ी के |
माता तीसरा अरज मेरी सुन लिजिए,
माता हांथो का कंगन अमर कीजिए,
माता हाथों का चुड़िया अमर किजिए,
माता विनती करव दोनो कर जोड़ी के।
माता चौथा अरज मेरी सुन लीजिए,
माता पैरों का पायल अमर किजिए,
माता पैरों का विछुआ अमर किजिए,
माता विनंती करव दोनों कर जोड़ी के |
माता पाचवा, अरज मेरी सुन लिजिए
माता जीवन साथी अमर किजिए,
माता गोदी का बालक अमर किजिए,
माता विनती करव दोनो कर जोड़ी के
माता छठा अरज मेरी लिजिए माता नईहर ससुर,
अमर कजिए माता विनती करव दोनो कर जोड़ी के।

हरतालिका तीज के गाने (Hartalika Teej Ke Gane)

भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे
वो तो गौरा से प्यार कर बैठे
मैंने ढोलक मंगाई भोले के लिए
वो तो डमरू से प्यार कर बैठे
भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे
मैंने गाड़ी मंगाई भोले के लिए
वो तो नंदी से प्यार कर बैठे
भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे
मैंने माला मंगाई भोले के लिए
वो तो नागो से प्यार कर बैठे
भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे
मैंने भोजन मंगाया भोले के लिए
वो तो भंगिया से प्यार कर बैठे
भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे
मैंने गागर भराई भोले के लिए
वो तो गंगा से प्यार कर बैठे
भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे
वो तो गौरा से प्यार कर बैठे

हरतालिका तीज भोजपुरी गीत (Hartalika Teej Bhojpuri Geet)

सात सखीअन मिली तीज पूजे चलली है,
सोने के चबुतरा बनावले गे माई|
सेही रे चबुतरा चढी बैठेलन तीज माता
संगवा में भोले बाबा साथ गे माई ।
काहे लागी अजी माता मुखवा मलिन भइले,
काहे लागी छोड़ल नगरिया गे माई ।
नहीयों में अजी सबरे मुखवा मलिन भइले ,
नहीं हम छोड़ली नगरिया गे माई।
दिनरात घुमइत रहली भक्त के देखइत रहली,
दुखवा हम हरइत रहली, सुखवा हम देइत रहली ।
देइत देइत अइली एही नगरिया गे माई ।
तोहरों के देवो सांवरो सिर के सेन्दुरवा जी
चमकत दुनियो इंजोर गे माई |
स्वामी के देवो को संवरो रोजी रोजगरवा
जी बालका के देवो सुमति बुद्धिया गे माई |
तोहरो के देवो सांवरो कंचन देहिया जी
होइहे न मुखवा मलिन गे माई |
युग युग जिओ सांवरो गोदी के बलकवा जी
जनम युग बदय अहियात गे माई।

हरतालिका तीज गाने (Hartalika Teej Songs)

मिले सातों जनम का प्यार
मिले सातों जनम का प्यार मेरे बालम का ।
हो खुशियों का संसार पिया मन भावन का – – – – – 2
मिले सातो जनम का प्यार – – – – -2
हे भोले बाबा हे गौरा रानी मांगू में ये वरदान
सदा सुहागन का रहे सातो जनम का साथ
मेरे बालम का मिले सातो जनम का प्यार मेरे बालम का |
तीज का व्रत त्योहार किया है सजना के नाम का सिन्दुर किया है
चमके मांगों में सिन्दुर साजन के अभिमान का |
हे भोले बाबा हे गोरा रानी मांगु मे वरदान सदा सुहागन का |
रहे सातो जनम का साथ मेरे साजन का – – – – -2
सिन्दुर सजायी मैने ओढी चुन्दरिया मेरा तो जान है मेरा सांवरिया,
कभी कम न हो ये लार पिया के चाहत का ।
हे भोले बाबा हे गौरा रानी मांगु मैं ये वरदान
सदा सुहागन का रहे जनम जनम का साथ मेरे साजन का – – – – – -2

हरतालिका तीज भजन (Hartalika Teej Bhajan)

ये भोले बाबा हमहु करव तीज के व्रत बनल रहे अमर सुहाग हो ।
ये गउरा रानी बनल रहे अमर सूहान हो मे माता भरल रहे मंगीया हमार हो ।
अच्छत चन्दन बेलवा के पत्तिया पूजवा करव
हम धोई के चउकिया हँसी खुशी रखीह घर संसार हो ।
ये बाबा हमहु करव तीज के व्रतीया हो बनल रहे
अमर सुहाग हो ये बाबा भरल रहे मँगीया हमार हो ।
गंगा के जलवा अउरो खीरवा अनरसा पूजवा करव
हम सजाई के चउकीया भोगवा लगाइव
हम करी के विनतीया हाथ जोड़ी मांगव वरदान हो
ये बाबा पूरा करीह मनमा के आस हो ।
तीज माता बनल रहे अमर सुहाग हो ।
संईयाँ को मिलीहे लम्बी उमरिया हर साल करव
तीज के व्रतीया बड़ा नीक होला तीज त्योहार हो ।
ये माता तीज के पावन पर्व हमहु करव हो
बनल रहे अमर सुहाग हो ये बाबा भरल रहे मँगीया हमार हो ।
अन धन लक्ष्मी से भरल अंगनमा दम दम दमकेला
मोरा सजनमा’ पूरा करीह सजना के आस हो ।
ये बाबा तीज के पावन व्रत हमहु करव हो पूरा करीह
हमरो के आस हो सजल रहे मंगीया हमार हो ।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited