Hartalika Teej Kab Hai 2024: कजरी तीज के बाद कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, नोट कर लें सही डेट और टाइम

Hartalika Teej 2024 Kab Hai, Date, Time: कजरी तीज के 15 दिन बाद हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाता है। इसे बड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। यहां जानिए हरतालिका तीज व्रत कब है 2024 में।

Hartalika Teej Kab Hai

Hartalika Teej Kab Hai 2024

Hartalika Teej 2024 Kab Hai, Date, Time And Puja Vidhi: हरतालिका तीज व्रत भादो शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए बिना पानी पिए व्रत रहती हैं। ये व्रत बेहद कठिन माना जाता है। इस व्रत में अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता है। मान्यताओं अनुसार सबसे पहले माता पार्वती ने ये व्रत रखा था। चलिए जानते इस साल हरतालिका तीज व्रत कब रखा जाएगा (Hartalika Teej Vrat Kab Hai 2024)।

हरतालिका तीज 2024 तिथि व मुहूर्त (Hartalika Teej 2024 Date And Time)

हरितालिका तीज 6 सितंबर 2024, शुक्रवार को मनाई जाएगी। हरतालिका तीज पूजा मुहूर्त सुबह 06:02 से सुबह 08:33 बजे तक रहेगा। तृतीया तिथि का प्रारम्भ 5 सितंबर 2024 की दोपहर 12:21 बजे से होगा और समाप्ति 6 सितंबर 2024 की दोपहर 03:01 बजे होगी।

हरतालिका तीज व्रत के नियम (Hartalika Teej Vrat Niyam)

  • हरतालिका तीज व्रत में जल ग्रहण नहीं किया जाता है। इस व्रत में सूर्योदय से लेकर अगले दिन सूर्योदय तक पानी और अन्न किसी भी चीज का सेवन नहीं करते।
  • अगर हरतालिका तीज व्रत एक बार शुरू कर दिया जाए तो इसे छोड़ा नहीं जा सकता। फिर प्रत्येक वर्ष इस व्रत को विधि-विधान करना होता है।
  • इस व्रत में रात में भजन-कीर्तन करना चाहिए।
  • ये व्रत कुंवारी कन्या और सौभाग्यवती स्त्रियां करती हैं।

हरतालिका तीज पूजा विधि (Hartalika Teej Puja Vidhi)

इस व्रत में सुहागिन स्त्रियों को सोलह श्रृंगार करना चाहिए। इस दिन शिव जी और माता पार्वती की मिट्टी से मूर्ति बनाकर उसकी पूजा की जाती है। पूजा के लिए एक बर्तन में दूध, चीनी, शहद, दही और घी से पंचामृत तैयार करें। फिर एक पिटारे में सुहाग की सभी चीजें रखकर माता पार्वती को चढ़ाएं। इसके बाद शिव जी को नए वस्त्र अर्पित करें। फिर तीज की कथा सुनें। रात्रि भर जागरण करें। इसके बाद अगले दिन अपना व्रत खोलें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited