Holika Dahan Puja Samagri List In Hindi: होलिका दहन पूजा में किन-किन चीजों की पड़ेगी जरूरत, यहां चेक करें सामग्री लिस्ट

Holika Dahan Puja Samagri List In Hindi: होलिका दहन के दिन रात के समय आग जलाई जाती है जिसमें हल्दी, सूखा नारियल, रोली, अक्षत, तिल के बीज, गेहूं, चीनी से बने खिलौने समेत कई चीजें अर्पित की जाती हैं। यहां जानिए होलिका दहन पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा।

holika dahan puja samagri

Holika Dahan Puja Samagri

Holika Dahan Puja Samagri List In Hindi: होलिका दहन की पूजा पूरे विधि विधान से की जाती है। इसलिए इस पूजा में सभी सामग्रियों का होना बेहद जरूरी होता है। अगर आप भी होलिका दहन की सामग्री (Holika Dahan Ki Samagri) के बारे में खोज कर रहे हैं तो बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। क्योंकि यहां हम आपको बताएंगे कि होली की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा। बता दें इस साल होलिका दहन का त्योहार 24 मार्च को मनाया जा रहा है। इस दिन रात 11:13 से 12:27 बजे तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रहेगा। यहां जानें होलिका दहन पूजा सामग्री लिस्ट।

Holika Dahan Samagri List In Hindi (होलिका दहन सामग्री लिस्ट)

  • होलिका और प्रहलाद की मूर्तियां
  • हल्दी
  • मूंग
  • मीठे बताशे
  • रंग
  • अबीर
  • फूल माला
  • गंगा जल
  • पुष्प
  • रोली चंदन
  • सात प्रकार के अनाज व गेहूं की बालियां
  • कच्चा सूत
  • मिठाइयां
  • होली पर बनने वाले पकवान

होलिका दहन क्यों किया जाता है (Holika Dahan Kyu Kiya Jata Hai)

धार्मिक मान्यताओं अनुसार होलिका दहन करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाती है और परिवार में सुख-शांति आती है। होलिका दहन की राख को भी बेहद पवित्र माना जाता है इसलिए इस राख से जुड़े कई तरह के उपाय किए जाते हैं। मान्यता है होलिका दहन की राख को किसी कपड़े में रखकर घर के पूजा स्थान पर या किसी भी पवित्र स्थान में रखने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है।

2024 में होलिका दहन कब किया जाएगा (Holika Dahan Shubh Muhurat 2024)

होलिका दहन पूजा का शुभ मुहूर्त 24 मार्च की रात 11 बजकर 13 मिनट से रात 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में किसी भी समय होलिका दहन कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited