Today's Horoscope 18 May 2023: आज वृषभ, कर्क, सिंह समेत इन 5 राशि वाले खूब छापेंगे नोट, धन की नहीं होगी कमी

Today Horoscope 18 May 2023 (Aaj Ka Rashifal In Hindi): आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। जानिए आज का राशिफल यहां।

rashifal 18 may 2023

Horoscope 18 May 2023: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल यहां देखें

Today Horoscope 18 May 2023: आज सूर्योदय के समय अश्लेषा नक्षत्र का चतुर्थ चरण है तथा चन्द्रमा मेष व गुरु, बुध भी मेष राशि में रहेंगे। शनि कुम्भ व सूर्य वृष में गोचर कर रहे हैं। मंगल कर्क में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मकर व मीन राशि के छात्र नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। जानिए अपना दैनिक राशिफल यहां।

इस राजयोग ने अमिताभ बच्चन को बनाया बॉलीवुड का शहंशाह, चेक करें आपकी कुडली में तो नहीं?

Aaj Ka Rashifal In Hindi (18 May 2023)

मेष राशिफल 18 मई 2023 (Aries Horoscope 18 May 2023)

आज चन्द्रमा का इस राशि में व मंगल का तृतीय गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। करियर में सुनहरी सफलता मिलेगी। लाल व सफेद रंग आपके लिए शुभ रहेगा। दिन की शुभता बढ़ाने के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। उड़द का दान करें।

वृषभ राशिफल 18 मई 2023 (Taurus Horoscope 18 May 2023)

सूर्य इस राशि में शुभ हैं। आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा। धन का आगमन हो सकता है। गुरु व चन्द्र के द्वादश गोचर के कारण नौकरी में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। आसमानी व नीला रंग आपके लिए शुभ साबित होगा।

मिथुन राशिफल 18 मई 2023 (Gemini Horoscope 18 May 2023)

गुरु व चन्द्रमा का एकादश गोचर मंगलमय है। नौकरीमें प्रगति होगी लेकिन नौकरी परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। बिजनेस में फायदा मिलेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। अवश्य लाभ होगा।

कर्क राशिफल 18 मई 2023 (Cancer Horoscope 18 May 2023)

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा व गुरु का दशम गोचर नौकरी में उन्नति दिलाएगा। छात्रों को लाभ मिलेगा। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। तिल व चावल का दान करें।

सिंह राशिफल 18 मई 2023 (Leo Horoscope 18 May 2023)

नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग आपके लिए शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। राजनीति में सफलता मिलेगी। चावल व गुड़ का दान करें। जरूरी काम पर जाने से पहले माता-पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

कन्या राशिफल 18 मई 2023 (Virgo Horoscope 18 May 2023)

बुध राशि स्वामी होकर अष्टम स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता देगा। नौकरी में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। बिजनेस जातकों के लिए भी दिन अच्छा है। नीला व बैगनी रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

तुला राशिफल 18 मई 2023 (Libra Horoscope 18 May 2023)

सूर्य अष्टम, पंचम शनि व मेष के चन्द्रमा की शुभता से नौकरी और बिजनेस में प्रगति होगी। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का कम से कम 09 बार पाठ करें। आज बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। चावल का दान करें।

वृश्चिक राशिफल 18 मई 2023 (Scorpio Horoscope 18 May 2023)

आज गुरु व चन्द्र का अष्टम गोचर आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है किसी रोग से पीड़ित हैं तो कुछ राहत मिलेगी। मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें। बड़े भाई का आर्शीवाद लें।

धनु राशिफल 18 मई 2023 (Sagittarius Horoscope 18 May 2023)

आज पंचम गुरु व चन्द्रमा अनुकूल हैं। संतान की तरफ से आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। माता का आशीर्वाद लें।

मकर राशिफल 18 मई 2023 (Capricorn Horoscope 18 May 2023)

व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। मेष व मीन राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं।छात्र सफल रहेंगे। सप्त अन्न का दान करें। दिन शुभ है।

कुंभ राशिफल 18 मई 2023 (Aquarius Horoscope 18 May 2023)

व्यवसाय से सम्बन्धित कोई भी कार्य आप बिना सोच विचार शुरू कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें कार्यों में सफलता मिलेगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। माता का आर्शीवाद लें।

मीन राशिफल 18 मई 2023 (Pisces Horoscope 18 May 2023)

आज व्यवसाय में आपको भरपूर लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें व गाय को पालक खिलाएं। अटके हुए काम बनने लगेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited