Horoscope 26 September 2023: मेष, मिथुन, कर्क वालों को मिल सकती है अपार सफलता, जानिए अपना दैनिक राशिफल यहां

Horoscope Today ( Aaj Ka Rashifal) 26 September In Hindi: वामन द्वादशी के दिन बहुत सी राशियों पर भगवान विष्णु की कृपा बरसेगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आज के दिन मेष, मिथुन, कर्क और सिंह वालों के लिए शुभ रहने वाला है। यहां पढ़ें सभी राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Horoscope Today ( आज का राशिफल) 26 September: आज भादव मास की वामन द्वादशी है। इस दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा की जाती है। इस दिन वामन भगवान की पूजा करने से साधक को सारे बुरे कर्मों से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक की सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है। आज के दिन मेष राशि वालों जॉब में सफलता मिल सकती है। वहीं मिथुन वालों को काम में सफलता मिलेगी। कर्क वाले जातकों को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। सिंह वालों को परिवार से सहायता मिल सकती है। आइए जानते हैं सभी राशियों का 26 सितंबर 2023 सोमवार का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष
स्टुडेंट्स के करियर में समय समय पर प्रोन्नति तो होती ही है। आपका समय बेहतर है। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए तैयार रहें। लाइफ में तनाव से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। गाय को गुड़ खिलाएं।
वृष
आपकी छवि समाज में अच्छी है। पारिवारिक विवादों से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण बनाएं, आपके अधीनस्थ सहयोगियों का सपोर्ट मिल सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। तिल का दान करें। प्रेम में फैमिली की बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं।
मिथुन
जॉब में किसी विशेष प्रोन्नति को लेकर बहुत दिनों से चला आ रहा रुकावट अब समाप्ति की तरफ अग्रसर है। आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहे गा।रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। उड़द दान करें। युवा प्यार के मामले में एक दूसरे की भावनाओं का भी ख्याल रखें। गाय को पालक खिलाएं।
कर्क
इधर व्यवसाय में लगातार बेहतर परफार्मेंस के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रही है। ऐसे ही कार्यों के प्रति समर्पित रहें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। जॉब में नवीन अनुबंध से लाभ रहेगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्यार में विश्वास को कायम रखें। गाय को गुड़ खिलाएं व मसूर का दान करें।
सिंह
जॉब को लेकर तनाव में रहेंगे।परिवार की सहायता से सफलता मिलेगी। जॉब में विवाद संभावित है। एकसाथ जब हम कई कार्य करते हैं तो कोई भी कार्य अपनी परिपूर्णता को प्राप्त नहीं कर पाता। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में व उच्चाधिकारियों की सहायता से कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।मूंग व गुड़ का दान करें।
कन्या
जॉब में कई दिनों के परिश्रम के बाद बड़ी सफलता की प्राप्ति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। गुरु का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।
तुला
व्यावसायिक कार्यों में एकाएक बड़ी सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स को अपनी स्टडी क्रमबद्व तरीके से करनी होगी। लव लाइफ खुशहाल रहेगी व आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहना होगा।लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। कर्म के साथ साथ श्री सूक्त का पाठ प्रत्येक आर्थिक समस्याओं का समाधान कर सकता है।
वृश्चिक
जॉब में प्रगति है। प्रोमोशन में संशय की स्थिति अभी बनी रहेगी। जॉब में एक अनचाहा भय जो मन मे था उनका समाधान तो अब हो जाएगा जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय में लाभ रहेगा।छात्र सफल रहेंगे। बड़े भाई का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। तिल व चावल का दान करें।
धनु
व्यवसाय में नवीन कार्यों को लेकर आपका प्रयास बेहतर रहेगा। जॉब में अपने परफार्मेंस व अनुभव को और प्रोफेशनल करें। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस को एक नई दिशा देंगे । मित्रों के आगमन से घर में खुशहाली रहेगी। शिवलिंग पर शहद व जल से अभिषेक करने से दैहिक व भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। किसी मन्दिर में गेंहू व गुड़ का दान करें तो बेहतर होगा।
मकर
स्टूडेंट्स का क्लास में परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगा। वे आत्मबल के रिच व्यक्ति हैं। जॉब में भी सकारात्मक सोच से ही अपने कार्य को सही दिशा दे सकते हैं। अपने अधीनस्थ वर्कर्स की समस्याओं को भी अपनी कुशल व्यवहारिकता से आप हल कर देंगे। शिव उपासना आपकी सहायता करेगी।शिवलिंग को जल व दुग्ध अर्पित करें।प्रेम में सुखद यात्रा होगी।वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। घर पर विवाह की बात चलेगी।
कुम्भ
जॉब को लेकर कोई नवीन प्रस्ताव आ सकता है।शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। स्टूडेंट्स कॅरियर में सिस्टेमेटिक स्टडी करने से आप अपने वर्क को सही समय पर पूरा कर लेंगे। टाइम मैनेजमेंट का सही न होना टेंशन दे सकता है। शिवलिंग पर बेल पत्र व दुग्ध अर्पित करें।तिल का दान करें।
मीन
करियर को लेकर सकारात्मक सोच ही आपके प्रयास को सही दिशा में ले जाएगी,जिससे आप जल्द किसी बड़े पद पा सकते हैं। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। शिवलिंग पर कुशोदक से भगवान का जलाभिषेक करें। तिल व उड़द का दान करें।गाय को पालक खिलाएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited