Tarot Card Reading 13 August 2023: प्रदोष व्रत के दिन इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, देखें अपना आज का राशिफल

Horoscope today, Aaj ka rashifal in Hindi: टैरो राशिफल के अनुसार रविवार प्रदोष व्रत का दिन कुछ जातकों के लिए काफी फलदायक साबित हो सकता है। आज का दिन भोले बाबा का दिन है, राशि जातक यहां देखें अपने जीवन को संवारने के उपाय। जानिए सभी 12 राशियों का 13 अगस्त का टैरो राशिफल यहां।

आज का राशिफल 13 अगस्त 2023

आज का राशिफल 13 अगस्त 2023

Tarot card Reading, Aaj ka rashifal (13 August 2023): रविवार का दिन सिंह, धनु समेत इन राशि जातकों के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आज का दिन नवीन फैसले लेने और नया काम शुरु करने के लिए अच्छा हो सकता है। आज के दिन प्रदोष व्रत की पावन तिथि भी है, सभी 12 राशियों के लोगों के लिए रविवार का दिन भोले बाबा का आशीर्वाद लेकर आएगा। यहां देखें अपना राशिफल और जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन और आज क्या काम करना आपके लिए सही रहेगा और बिगड़े काम कैसे सफल बना सकते हैं। मेष से लेकर मीन तक के राशि जातकों का दैनिक टैरो राशिफल ये रहा।

Horoscope today Tarot Card reading in Hindi

मेष-आज का दिन मिश्रित फलदायी है। व्यावसायिक सफलता के मार्ग में बाधाओं का सामना करना होगा। दरअसल जो बिजनेस प्रोजेक्ट आपको मिलने थे उनमें रुकावटें हैं। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। पुरुषोत्तम मास में फलों का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। शिवलिंग पर जल व दुग्ध अर्पित करें।
वृष- अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। लापरवाही का त्याग व वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्यों पर ज्यादा ही व्यय होगा। गाय को केला खिलाएं। सुंदरकांड का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।
मिथुन-आज का दिन जाँब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। बिजनेस बेहतर रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। प्रेम में संशय से बचें।श्री सूक्त का पाठ करें।
कर्क-परिवार संग कहीं धार्मिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं। जाँब के प्रोमोशन में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। छात्र करियर पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। शिव उपासना जरूरी है। शिवलिंग पर शहद व जल से भगवान का अभिषेक करें।
सिंह-जाँब को लेकर कुछ नवीन प्रयास करना अब बेहतर रहेगा। बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट से कामयाबी मिलेगी। सफलता के लिए कार्य व आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। गाय को पालक खिलाएं।
कन्या-आपको अपने बिजनेस को लेकर घबराने की बात नहीं है। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। उचित समय पर सही कार्य करें। यह कार्य ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका कॅरियर अति उत्तम रहेगा। शिवलिंग को शहद व गंगा जल अर्पित करें।गाय को पालक खिलाएं।
तुला- स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस को लेकर ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। घर के मंदिर में शिवलिंग को कुशोदक अर्थात कुश व गंगा जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। चावल व तिल का दान करें।
वृश्चिक- छात्र पढ़ाई पर ध्यान दें। सेल्फ कांफिडेंस को स्ट्रांग करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। संतान को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। सुंदरकांड का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
धनु-व्यवसाय में धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस को और बेहतर करें। जाँब में अपने परफार्मेंस को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ धन व ऐश्वर्य देगा।
मकर-व्यावसायिक गतिविधियां पहले से बेहतर होगी। आप आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जाँब में कोई सुखद समाचार आपको हर्षित करेगा। भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। गुरु के द्रव्य चने की दाल व केला का दान करें।प्रेम में अब मैरेज का विचार आएगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
कुम्भ-स्टूडेंट्स अपने स्टडीज को और बेहतर कर सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना उनको प्रॉब्लम दे सकता है। पारिवारिक विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है। सुंदरकांड का पाठ करें।
मीन-जाँब को लेकर परिवर्तन के विचार में रहेंगे। यदि उसी जाँब में हैं तो अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस सफल रहेगा। लव लाइफ आनन्द से भरी रहेगी। पिता का चरण स्पर्श करके ही घर से बाहर निकलें। श्री ऋग्वैदिक श्री सूक्तम के 16 पाठ से अत्यंत लाभ होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited