May Horoscope 2024: मई में ये 4 ग्रह इन तीन राशि वालों के जीवन में मचाएंगे तांडव, बड़े नुकसान की संभावना
Horoscope May 2024, (मई मासिक राशिफल 2024): मई महीने में गुरु, बुध, सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। बता दें इन ग्रहों का गोचर सभी राशियों के जीवन पर खास प्रभाव डालेगा। यहां आप जानेंगे ज्योतिषीय दृष्टि से ये महीना आपके लिए कैसा रहने वाला है।

May Horoscope 2024
May Horoscope 2024 In Hindi: 1 मई को देव गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। तो वहीं बुध देव इस महीने में दो बार राशि बदलेंगे। पहले 10 मई को मेष राशि में गोचर शुरू करेंगे फिर 31 मई से वृषभ राशि में अपनी यात्रा शुरू कर देंगे। इसके अलावा सूर्य देव का वृषभ राशि में आगमन 14 मई को होगा तो सुख और प्रेम के कारक शुक्र देव 19 मई को इस राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए ग्रहों का ये राशि परिवर्तन आपके जीवन पर कैसा प्रभाव डालेगा।
मेष मई राशिफल 2024 (Aries May Horoscope 2024)
यह माह जाँब में सफलता का है। 14 मई के बाद जाँब सम्बंधित किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। 05 से 11मई के बीच वाद विवाद से मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। उदर विकार की स्थिति परेशान कर सकती है। लाल रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार व शनिवार को अन्न का दान करें।
वृषभ मई राशिफल 2024 (Taurus May Horoscope 2024)
जीवन संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। 06 मई के बाद मंगल गोचर लाभप्रद है। 15 से 25 मई के मध्य जाँब परिवर्तन का मन बनेगा। हरा रंग शुभ है। गुरुवार को किसी गरीब व्यक्ति को अन्न दान करें। मकर राशि का सहयोग लें।
मिथुन मई राशिफल 2024 (Gemini May Horoscope 2024)
इस माह जीवन को नई दिशा देंगे ।07 मई के बाद जाँब में परिवर्तन की योजना बनाएंगे। आपका मन संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेगा। मन्दिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनको नारियल व लौंग अर्पित करें। हरा रंग शुभ है। 15 के बाद सूर्य का द्वादश गोचर धन लाभ कराएगा।
कर्क मई राशिफल 2024 (Cancer May Horoscope 2024)
छात्रों की 06 मई के बाद जाँब सर्च करने में सफलता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। घर में नूतन कार्य आरंभ होंगे। नारंगी रंग शुभ है। 02 से 14 मई के मध्य व्यवसाय में अच्छी प्रगति हो सकती है। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। प्रत्येक मंगलवार हनुमान जी की विधिवत घर पर ही पूजा श्रेयष्कर है।
सिंह मई राशिफल 2024 (Leo May Horoscope 2024)
02 से 13 मई के मध्य व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सार्वजनिक तौर पर कुछ बोलते समय सतर्क रहें। 11 से 14 मई के मध्य घर पर ही धार्मिक कार्यों में संलग्नता का दिवस है। भगवान विष्णु व सूर्य का आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है।
कन्या मई राशिफल 2024 (Virgo May Horoscope 2024)
02 से 09 मई के मध्य छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद मत करें। वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में उन्नति है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। मेष व कर्क राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। हर बुधवार को श्री गणेश जी की पूजा करें। नीला रंग शुभ है।
तुला मई राशिफल 2024 (Libra May Horoscope 2024)
02 से 06 मई व फिर अंतिम सप्ताह में व्यवसाय में नए डील व सुंदर अवसरों की प्राप्ति होगी। 11 से 15 मई के मध्य परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। मंदिर में दुर्गा जी की एक परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है। ससुराल का सहयोग लें।।
वृश्चिक मई राशिफल 2024 (Scorpio May Horoscope 2024)
03 मई से 07 मई के मध्य अपने व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। 14 मई के बाद जाँब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। प्रत्येक गुरूवार चने की दाल का दान करें। 15 मई के बाद जाँब में प्रमोशन का संयोग बन सकता है।
धनु मई राशिफल 2024 (Sagittarius May Horoscope 2024)
07 मई के बाद व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। कन्या व मकर राशि का सहयोग लें। धन का आगमन होगा। 14 मई के बाद जाँब परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है।
मकर मई राशिफल 2024 (Capricorn May Horoscope 2024)
02 से 07 मई के मध्य जाँब में प्रमोशन करने के प्रयास में सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। तुला व मेष राशि का सहयोग लें। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे। प्रत्येक बुधवार को घर पर ही श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। नीला रंग शुभ है।
कुंभ मई राशिफल 2024 (Aquairus May Horoscope 2024)
03 से 07 मई के मध्य धन ज्यादा व्यय न हो इस पर ध्यान दें। मेष व वृष राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। हरा रंग शुभ है। शनिवार को उड़द का दान करें। इस माह पिता का खूब आशीर्वाद लें।
मीन मई राशिफल 2024 (Pisces May Horoscope 2024)
02 से 13 मई के मध्य जाँब में उन्नति है। 15 मई के बाद व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। 11 से 16 मार्च के मध्य धन का आगमन होगा। छात्र सफल रहेंगे। सिंह व मकर राशि के जातक आपका साथ देंगे। पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन भगवान विष्णु जी की पूजा करें व अन्न दान करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

Mahashivratri Vrat During Periods: पीरियड्स में महाशिवरात्रि व्रत कैसे रखें? जानिए क्या हैं इसके नियम

Maha Shivratri Fasting Rules 2025: महा शिवरात्रि व्रत के नियम क्या हैं, जानिए क्या कर सकते हैं और क्या नहीं

Maha Shivratri 2025 Puja Samagri List: महाशिवरात्रि की पूजा में क्या-क्या सामग्री लगेगी, नोट कर लें पूरी लिस्ट

Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि का व्रत कैसे रखते हैं, जानिए इस दौरान क्या खा सकते हैं क्या नहीं

Vijaya Ekadashi Vrat Katha 2025: लंका पर विजय प्राप्त करने से पहले भगवान राम ने भी रखा था ये व्रत, जान लें इसकी पौराणिक कथा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited