Horoscope Today 03 May 2023: आज सिंह, कन्या और मीन राशि के जातक खूब कमाएंगे पैसे, जानिए क्या रहेगी आपकी स्थिति

Horoscope Today 03 May 2023, Aaj Ka Rashifal In Hindi: आज 03 मई 2023 है। ग्रह-नक्षत्रों के गोचर आज कई राशियों को प्रभावित करेंगे। आज कुंभ और वृश्चिक राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। इसके अलावा सिंह, कन्या और मीन राशियों को धन के मामले में आज जबरदस्त लाभ मिलने वाला है। हालांकि वृष राशि के जातक को वाहन चलाने के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। चलिए अब, मेष, मिथुन, धनु, कर्क और कुंभ समेत आज के सभी 12 राशिफल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Aaj ka Rashifal

Horoscope Today, 03 May 2023

Horoscope Today 03 May 2023, Aaj Ka Rashifal In Hindi: 03 मई 2023 का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज सूर्योदय के समय हस्त नक्षत्र का तृतीय चरण है व चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कन्या राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क तथा मेष व कर्क राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):
1. मेष- इस राशि के गुरु व खष्ठम चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देंगे। आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है, ध्यान व योग करें। जाँब में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।गाय को पालक खिलाइए।
2. वृष- राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गुरु तथा चन्द्रमा युवाओं को शिक्षा में सफलता देगा। शनि दशम भाव में हैं। आज का दिन गुरु एकादश व चन्द्रमा इसी राशि से पंचम व्यवसाय को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन कुम्भ में शनि गोचर के कारण परिवार में विवाद हो सकता है। नीला व हरा रंग शुभ है।
3. मिथुन- मेष के सूर्य व वृष राशि में गोचर रत शुक्र आईटी व बैंकिंग कॅरियर में प्रगति देंगे। संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल का दान करें।
4. कर्क- आज का दिन शिक्षा में सफलता का है। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग के लोग कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।
5.सिंह- सूर्य का नवम व चन्द्रमा का द्वितीय भाव में गोचर आज आपको व्यवसाय व जाँब में सफलता देगा।शमी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न दान करें।
6. कन्या- अष्टम सूर्य व इस राशि के चन्द्रमा सफलता देंगे। धार्मिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र व चन्द्रमा बैंकिंग जाँब में सफलता दे सकता है।गुरु का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।अन्न दान करें।
7. तुला- सूर्य अभी इसी राशि से सप्तम गोचर कर रहे हैं। पॉलिटीक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व हरा रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान लाभदायी रहेगा।
8. वृश्चिक- आज रियल स्टेट व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व नीला रंग शुभ है। मूंग व गुड़ का दान करें। लव लाइफ में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें। शुक्र व्यवसाय को बेहतर करेंगे। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।
9. धनु- आज पंचम गुरु संतान के लिए बहुत ही शुभ हैं। सूर्य इसी राशि से पंचम व चन्द्रमा दशम में हैं। व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। बैगनी व हरा रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। गुड़ का दान करें।
10. मकर- बुध व शनि टेक्निकल शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ देंगे। चन्द्रमा कन्या व शनि इसी राशि से द्वितीय हैं।चन्द्र व बुध गोचर से बिजनेस में लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। गेंहू का दान करें।
11. कुंभ- इस राशि के शनि व अष्टम चन्द्रमा जाँब व व्यवसाय में सफल करेंगे। आज बिजनेस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें । हरा व आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जाँब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। तिल का दान करें।
12. मीन- द्वितीय भाव में सूर्य व सप्तम चन्द्रमा मङ्गलमय रहेंगे। शुक्र व गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से द्वितीय गुरु पारिवारिक कार्यों में व्यस्त करेगा। चावल व तिल का दान करें। पॉलिटीक्स में सफलता के संकेत हैं। जाँब में कन्या राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited