Horoscope Today 06 May 2023: इन राशियों की लव लाइफ में आएंगी खुशियां, जानें क्या रहेगी आपकी स्थिति

Horoscope Today 06 May 2023, Aaj Ka Rashifal In Hindi: आज 06 मई 2023 है। आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ रहेगा। आज कन्या, मिथुन और वृश्चित राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। इसके अलावा कर्क व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष और तुला राशि के लव लाइफ में खुशियां आएंगी। हालांकि मकर राशि के जातक को स्वास्थ के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। चलिए अब, मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक, धनु, मकर, कर्क और कुंभ समेत आज के सभी 12 राशिफल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal

Horoscope Today, 06 May 2023

Horoscope Today 06 May 2023, Aaj Ka Rashifal In Hindi: 06 मई 2023 का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज चन्द्रमा तुला राशि में विशाखा के द्वितीय चरण में,मङ्गल मिथुन,सूर्य,गुरु तथा बुध मेष में गोचर कर रहे हैं। शुक्र व गुरु व्यवसाय को बेहतर करेंगे। शुक्र तुला के दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता का समावेश होगा। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
1. मेष- आज चन्द्रमा का सप्तम भाव में व सूर्य का इस राशि में गोचर धन लाभ तो देगा लेकिन जाँब में परेशानी दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। परिवार में तनाव रह सकता है।
2. वृष- आज का दिन छात्रों के कॅरियर में विशेष सफलता का है। सूर्य के द्वादश गोचर यात्रा के लिए शुभ है। रुके धन का आगमन हो सकता है। बैंकिंग,आईटी व मीडिया से जुड़े लोग जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें।
3. मिथुन- गुरु का इस राशि से दशम व सूर्य का मेष व चन्द्रमा का पंचम गोचर सफलता कारक है। बिजनेस में प्रगति होगी। मित्रों के सहयोग के कारण सफलता आसान है। जाँब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आध्यात्म की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व बैगनी रंग शुभ है।
4. कर्क- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर आर्थिक सुख में उन्नति देगा। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।
5. सिंह-आज सूर्य -गुरु का मेष व चन्द्रमा का तृतीय गोचर टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों के लिए मंगलमय है जिससे वे नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। परिवार के सहयोग को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
6. कन्या- चन्द्रमा द्वितीय व सूर्य मेष में आर्थिक सुख से प्रसन्नता देंगे। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। गुरु का आर्शीवाद लें।
7. तुला- गुरु,चन्द्रमा व सूर्य का प्रभाव मङ्गलमय है। शनि का पँचम गोचर लाभ प्रदान कर रहे हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।
8. वृश्चिक- आज सूर्य तथा गुरु का इस राशि से खष्ठम गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। मङ्गल व शुक्र सफलता देगा। मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। अपराजिता का पेड़ लगाएं। गाय को पालक खिलाएं।
9. धनु- आज गुरु चतुर्थ तथा सूर्य इसी राशि से पंचम व शनि तृतीय रहकर पॉलिटिक्स के लिए अनुकूल हैं। सूर्य व गुरु उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
10. मकर- सूर्य मेष,राशि स्वामी शनि इस राशि से द्वितीय व चन्द्रमा इस राशि से दशम गोचर कर रहे हैं। पॉलिटीक्स को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। तुला राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। तिल व गुड़ का दान करें।
11. कुंभ- आज का दिन जाँब में प्रोग्रेस का है। इस राशि में गोचर करता शनि, मेष राशि के सूर्य व तुला राशि के चन्द्रमा जाँब में प्रोमोशन सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें । आसमानी व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।
12. मीन- आज जांब में इस राशि से द्वितीय गुरु व कुम्भ के शनि मङ्गलमय हैं। अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य समस्या को समाप्ति दे सकता है। यात्रा के प्रति सचेत रहें।पीला व लाल रंग शुभ है। सप्त अन्न का दान करें।गाय को पालक खिलाएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited