Horoscope Today 19 May 2023: शनि जयंती पर इन 5 राशियों पर शनि देव की बरसेगी कृपा, होंगे मालामाल

19 May 2023 Rashifal In Hindi: आज ज्येष्ठ अमावस्या है। इस दिन शनि जयंती (Shani Jayanti 2023) और वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2023) पड़ता है। जानिए ये शुभ दिन किन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। जानिए मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल यहां।

horoscope today 19 may 2023

Horoscope 19 May 2023: जानिए अपना दैनिक राशिफल यहां

Horoscope Today 19 May 2023: कलसूर्योदय के समय चन्द्रमा मेष राशि में कृतिका के प्रथम चरण में, मंगल कर्क, सूर्य वृष, गुरु-बुध मेष में गोचर कर रहे हैं। शुक्र व गुरु व्यवसाय को बेहतर करेंगे। शुक्र तुला के दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता का समावेश होगा। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मीन व मकर के छात्र नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

19 May 2023 Rashifal In Hindi

मेष राशिफल 19 मई 2023 (Aries Horoscope 19 May 2023)

आज चन्द्रमा व गुरु का इस भाव में व सूर्य का इस राशि से द्वितीय गोचर धन लाभ तो देगा लेकिन नौकरी में परेशानी दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें। नौकरी में तनाव रह सकता है।

वृषभ राशिफल 19 मई 2023 (Taurus Horoscope 19 May 2023)

आज का दिन बैंकिंग व आईटी नौकरी के करियर में विशेष सफलता का है। सूर्य के द्वादश गोचर यात्रा के लिए शुभ है। रुके धन का आगमन हो सकता है। बैंकिंग,आईटी व मीडिया से जुड़े लोग नौकरी में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। तिल का दान करें।

मिथुन राशिफल 19 मई 2023 (Gemini Horoscope 19 May 2023)

गुरु ,चन्द्रमा व बुध का इस राशि से एकादश व सूर्य का द्वादश गोचर सफलता कारक है। बिजनेस में प्रगति होगी।मित्रों के सहयोग के कारण सफलता आसान है। नौकरी परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आध्यात्म की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है।

कर्क राशिफल 19 मई 2023 (Cancer Horoscope 19 May 2023)

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का दशम गोचर नौकरी में उन्नति देगा। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

सिंह राशिफल 19 मई 2023 (Leo Horoscope 19 May 2023)

गुरु का मेष व सूर्य का वृष गोचर टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों के लिए मंगलमय है जिससे वे नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों के सहयोग को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

कन्या राशिफल 19 मई 2023 (Virgo Horoscope 19 May 2023)

चन्द्रमा व गुरु मेष में आर्थिक सुख से प्रसन्नता देंगे। नौकरी में चन्द्रमा व गुरु गजकेसरी योग बनाकर कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकते हैं। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।हरा व आसमानी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। पिता का आर्शीवाद लें।

तुला राशिफल 19 मई 2023 (Libra Horoscope 19 May 2023)

गुरु,चन्द्रमा का सप्तम व सूर्य का अष्टम प्रभाव मंगलमय है। शनि का पंचम गोचर लाभ प्रदान कर रहे हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है।

वृश्चिक राशिफल 19 मई 2023 (Scorpio Horoscope 19 May 2023)

आज सूर्य का सप्तम तथा गुरु व चन्द्रमा का इस राशि से खष्ठम गोचर स्वास्थ्य सुख में सफलता देगा। मंगल व गुरु छात्रों को सफलता देगा। मकर व मेष राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। अपराजिता का पेड़ लगाएं। गाय को गुड़ खिलाएं।

धनु राशिफल 19 मई 2023 (Sagittarius Horoscope 19 May 2023)

आज गुरु -चन्द्रमा पंचम तथा सूर्य इसी राशि से खष्ठम व शनि तृतीय रहकर पॉलिटिक्स के लिए अनुकूल हैं। सूर्य व गुरु उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मकर राशिफल 19 मई 2023 (Capricorn Horoscope 19 May 2023)

सूर्य वृष, राशि स्वामी शनि इस राशि से द्वितीय व चन्द्रमा-गुरु इस राशि से चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। पॉलिटीक्स को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। तुला व मकर राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मसूर का दान करें।

कुंभ राशिफल 19 मई 2023 (Aquarius Horoscope 19 May 2023)

आज का दिन बिजनेस में प्रोग्रेस का है। इस राशि में गोचर करता शनि, मेष राशि के चन्द्रमा व गुरु नौकरी में प्रोमोशन सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

मीन राशिफल 19 मई 2023 (Pisces Horoscope 19 May 2023)

आज नौकरी में इस राशि से द्वितीय चन्द्रमा, बुध तथा गुरु व कुम्भ के शनि मंगलमय हैं। द्वितीय चन्द्रमा पारिवारिक समस्या को समाप्ति दे सकता है। यात्रा के प्रति सचेत रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। सप्त अन्न का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं। पिता का आशीर्वाद लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited