Aaj Ka Rashifal, 01 December 2022: वृष राशि वालों के जीवन में रूके धन का होगा आगमन, जानें बाकि राशियों का हाल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 01 December 2022: आज 01 दिसम्बर 2022 है। आज कर्क,मकर और तुला राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। इसके अलावा तुला और मकर राशि के छात्र को जाँब में नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं, वृष के साथ कर्क राशि के जातक की स्वास्थ्य में उतार- चढ़ाव हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal

Horoscope Today 01 December 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 01 December 2022: 01 दिसम्बर 2022 का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है तथा चन्द्रमा कुम्भ राशि में रहेंगे। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं।सूर्य वृश्चिक व चन्द्रमा गुरु की राशि में रहकर युवाओं की लवलाइफ को बेहतर करेंगे।दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता का समावेश होगा।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज कर्क,मकर व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व कर्क राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--
आज का राशिफल (AAj Ka Rashifal)
1. मेष- आज चन्द्रमा का लाभ भाव में व सूर्य का अष्टम गोचर धन लाभ तो देगा लेकिन स्वास्थ्य में परेशानी दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।अनार का दान करें।लव लाइफ में तनाव रह सकता है।
2. वृष- आज का दिन जाँब में प्रोमोशन या विशेष सफलता का है। सूर्य के दाम्पत्य भाव मे गोचर शुभ है।रुके धन का आगमन हो सकता है।बैंकिंग,आईटी व मीडिया से जुड़े लोग जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।हरा व आसमानी रंग शुभ है।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।उड़द का दान करें।
3. मिथुन- गुरु का इस राशि से दशम व सूर्य का इस राशि से खष्ठम व चन्द्रमा का नवम गोचर सफलता कारक है। जाँब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है।संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।मूंग का दान करें।
4.कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का अष्टम गोचर व्यवसाय में उन्नति देगा। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।उड़द का दान करें।किसी निर्जन स्थान पर बेल व बरगद का पेड़ लगाएं।
5.सिंह-आज सूर्य का चतुर्थ व चन्द्रमा का कुम्भ गोचर टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों के लिए मंगलमय है। पॉलिटीक्स में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।मूंग व गुड़ का दान करें।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
6.कन्या--चन्द्रमा खष्ठम आर्थिक सुख से प्रसन्नता देंगे। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
7.तुला- खष्ठम गुरु व द्वितीय सूर्य व चन्द्रमा का कुम्भ में रहना थोड़ा संघर्षमय है। शनि का पँचम गोचर लाभ संतान को लाभ प्रदान कर रहे हैं।संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लाल व पीला रंग शुभ है।
8. वृश्चिक- आज सूर्य का इस राशि में गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। सूर्य व चन्द्रमा संघर्ष देगा। वृश्चिक व मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें।अपराजिता का पेड़ लगाएं।गाय को पालक खिलाएं।
9. धनु- आज गुरु मीन व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर आईटी ,टीचिंग व मीडिया जाँब के लिए अनुकूल हैं। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
10. मकर-राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य वृश्चिक तथा चन्द्रमा इस राशि से द्वितीय गोचर कर रहे हैं।जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है।मेष व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।मङ्गल के द्रव्य लाल कम्बल का दान करें।
11. कुंभ- आज का दिन शिक्षा में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि,वृश्चिक राशि के सूर्य व इस राशि के चन्द्रमा गृह जाँब में प्रोमोशन सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।
12. मीन- आज जांब में भाग्यभाव में सूर्य चमत्कारिक है। द्वादश चन्द्रमा किसी पारिवारिक विवाद को समाप्ति दे सकता है।हेल्थ के प्रति सचेत रहें।पीला व सफेद रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व कम्बल तथा अन्न का दान करें।युवा लव लाइफ से खुश रहेंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited