Aaj Ka Rashifal, 02 January 2023: इन राशियों के दांपत्य जीवन में रहेगी मधुरता, जानें क्या बताता है आपका राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 02 January 2023: आज कन्या राशि के लोगों को बिजनेस में सफलता मिलेगी। वहीं, वृष और मकर राशि के छात्र जॉब में नए अवसर प्राप्त करेंगे। इसके अलावा मकर और मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य के सचेत रहने की जरूरत है। चलिए अब, आज के सभी राशिफल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal

Horoscope Today, 02 January 2023

Horoscope Today (आज का राशिफल) 02 January 2023: 02 जनवरी 2023 का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज पौष माह शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन सूर्योदय के समय भरणी नक्षत्र है तथा चन्द्रमा मेष राशि में है। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं।मङ्गल व चन्द्रमा प्रेम के कारक ग्रह शुक्र में रहकर युवाओं की लवलाइफ को बेहतर करेंगे।दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता का समावेश होगा।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। बुध व शनि मकर में हैं।आज कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--
1. मेष- आज चन्द्रमा का प्रथम व सूर्य -शुक्र का इस राशि से नवम गोचर जाँब में कोई नवीन पद दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें।लव लाइफ बेहतर रहेगा।
2. वृष- आज का दिन जाँब में विशेष सफलता का है। शुक्र के अष्टम गोचर प्रेम में सफलता दे सकता है।जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।हरा व आसमानी रंग शुभ है।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।कम्बल का दान करें।
3. मिथुन- सूर्य-शुक्र का इस राशि से सप्तम व चन्द्रमा का एकादश गोचर प्रेम में सफलता कारक है। जाँब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है।संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व हरा रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।
4. कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का दशम गोचर जाँब में उन्नति देगा। मीडिया,आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।मसूर का दान करें। किसी शिव मंदिर परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं।
5. सिंह-आज सूर्य -शुक्र का पँचम व चन्द्रमा का मेष गोचर मंगलमय है।व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।मसूर का दान करें।युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।हनुमान जी की
उपासना करें।
6. कन्या- चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम में है।जाँब में प्रगति से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।हरा व नीला रंग शुभ है।ऊनी वस्त्रों का दान करें।
7. तुला- राशि स्वामी शुक्र का इस राशि से द्वितीय व चन्द्रमा का मेष में तथा शनि का पँचम गोचर जाँब में प्रगति को लेकर अच्छा प्रभाव देंगे। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज सिंह व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व हरा रंग शुभ है।तिल व कम्बल का का दान करें।
8. वृश्चिक- आज सूर्य का द्वितीय,बुध व शनि का तृतीय गोचर व्यवसाय में सफलता तो वहीं जाँब में उत्कर्ष देगा।मेष व कुम्भ राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है।मसूर का दान करें। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।
9. धनु- आज सूर्य -शुक्र इसी राशि में, व शनि -बुध इसी राशि से द्वितीय रहकर जाँब के लिए अनुकूल हैं। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है।गुरु का आशीर्वाद लें।घर में अपराजिता का पेड़ लगाएं।
10. मकर-राशि स्वामी शनि व बुध इस राशि में व सूर्य -शुक्र धनु तथा चन्द्रमा मेष में हैं।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है।मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।छात्र सफल रहेंगे।शनि के द्रव्य तिल व कम्बल का दान करें।
11. कुंभ- आज का दिन व्यवसाय में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश बुध- शनि, धनु राशि के सूर्य -शुक्र व मेष के चन्द्रमा व वृष के मङ्गल गृह निर्माण सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं।सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें ।सफेद व नीला रंग शुभ है। ऊनी वस्त्र दान करें।
12. मीन- आज जांब में दशम शुक्र व सूर्य व मेष का चन्द्रमा तथा इस राशि में गुरु बहुत दिनों से चले आ रहे जाँब में प्रोमोशन को नवीन दिशा दे सकता है।वाणी प्रयोग के प्रति सचेत रहें।पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited