Aaj Ka Rashifal, 06 December 2022: मंगल व शनि व्यवसाय को सफल बनाएंगे, जानें क्या कहता है राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 06 December 2022: वृष व मकर राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 06 December 2022: सुजीत जी महाराज-- आज मार्गशीर्ष माह चतुर्दशी के पावन दिवस पर सूर्योदय के समय भरणी नक्षत्र है।चन्द्रमा मेष राशि में हैं व 03:03 pm के बाद शुक्र प्रधान राशि वृष में प्रवेश करेंगे। सूर्य वृश्चिक में व शनि आज मकर राशि में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा शुक्र प्रधान राशि में हैं। शुक्र प्रेम व आकर्षण का कारक ग्रह है। तुला व कन्या के युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे।वृष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष तथा मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व मिथुन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--
1मेष- चन्द्रमा 03:03 pm के बाद वृष के, द्वादश गुरु व दशम स्थान के शनि लाभ देंगे।आज आपका मन चंचल रहेगा।ध्यान करें। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।शुक्र गोचर वाहन क्रय करने के लिए शुभ है।मन्दिर के प्रांगड़ में बरगद का पेड़ लगाएं।
2वृष-आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश हैं। मंगल व शनि व्यवसाय को सफल बनाएंगे। धार्मिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। इस राशि से खष्ठम सूर्य शुभ है व मंगल धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।नीला व सफेद रंग शुभ है।
End Of Feed