Aaj Ka Rashifal, 06 january 2023: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी इन 4 राशियों पर रहेंगी मेहरबान!

Horoscope Today (आज का राशिफल) 06 january 2023 : ​सूर्य बुध एकसाथ धनु राशि में ,शुक्र-शनि मकर, तथा मङ्गल वृष में व आद्रा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। आज कन्या व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज का दिन मङ्गल वृष राशि में,राशि स्वामी शुक्र धनु व चन्द्रमा द्वितीय है । जानें आज का विस्‍तृत राशि‍फल।

Aaj Ka Rahifal

Horoscope Today 06 January 2023

Horoscope Today (आज का राशिफल) 06 जनवरी 2023 का राशिफल: सूर्य बुध एकसाथ धनु राशि में ,शुक्र-शनि मकर, तथा मङ्गल वृष में व आद्रा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज कन्या व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। तुला राशि के युवा प्यार में इमोशन के अतिप्रभाव से बचेंगे।आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं
1.मेष- आज चन्द्रमा का इस राशि से तृतीय व सूर्य बुध का इस राशि से नवम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है।राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें।लव लाइफ सुंदर रहेगा।
2.वृष- आज का दिन मङ्गल इसी राशि में,राशि स्वामी शुक्र धनु व चन्द्रमा द्वितीय है।व्यावसायिक कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। धन का आगमन हो सकता है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।हरा व आसमानी रंग शुभ है।इस राशि से सप्तम मङ्गल प्रेम में सफलता दे सकता है।
3.मिथुन- चन्द्रमा इसी भाव में बैंकिंग जाँब में सफलता दे सकता है।सूर्य -बुध का इस राशि से सप्तम रहना जाँब में प्रगति का सूचक है। कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण छात्रों के लिए सफलता आसान है। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं।सफेद व हरा रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।युवाओं की लवलाइफ बेहतर रहेगी।
4.कर्क- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का द्वादश गोचर आध्यात्मिक उन्नयन देगा। आईटी व मीडिया फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लाल व हरा रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।मसूर का दान करें।मङ्गल एकादश रियल स्टेट फील्ड में लाभ देंगे।प्यार में असत्य वाणी से बचें।घर में शमी का पेड़ लगाएं।
5.सिंह- आज बुध का पँचम व चन्द्रमा का एकादश गोचर व्यवसाय के लिए मंगलमय है। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।ऊनी वस्त्र का दान करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।दाम्पत्य जीवन में तनाव संभावित है।
6.कन्या- चन्द्रमा इसी राशि से दशम भाव में है।आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।नीला व आसमानी रंग शुभ है।कम्बल का दान करें। लव लाइफ को बेहतर करने के लिए श्री कृष्ण मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।
7.तुला- चन्द्रमा का नवम व बुध का तृतीय गोचर शुभ है। गुरु खष्ठम गोचर कर रहे हैं।जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है।मूंग का दान करें। उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा।
8.वृश्चिक- आज बुध का द्वितीय गोचर जाँब में उन्नयन देगा। मेष व कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।मङ्गल सप्तम लव लाइफ या विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में कटुता ला सकता है।शुक्र व बुध गोचर अनुकूल है।
9.धनु- सूर्य बुध इसी राशि में हैं।शुक्र व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल रहना शुभ व मंगलमय है। यह गोचर परिवार से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
10. मकर- शनि व शुक्र इसी राशि में रहकर व्यवसाय में प्रगति देगा।राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य द्वादश तथा चन्द्रमा मिथुन में हैं। जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।शुक्र लव लाइफ को सुंदर बनाएंगे।तिल का दान करें।
11.कुंभ- आज का दिन जाँब में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शुक्र-शनि,धनु राशि के सूर्य व बुध जाँब सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।लाल व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
12.मीन- आज चन्द्रमा चतुर्थ भाव में शुभ है।जांब में दशम सूर्य -बुध व इस राशि में गुरु व्यवसाय व जाँब में बड़ी सफलता दे सकता है। जीवन साथी से मधुर वाणी बोलें।सफेद व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें। माता पिता का आशीर्वाद लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited