Aaj Ka Rashifal, 07 january 2023: शनिवार का दिन आज किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें किन पर शनि रहेंगे मेहरबान!

Horoscope Today (आज का राशिफल) 07 january 2023 : आज के दिन चन्द्रमा मिथुन राशि में है व पुनर्वसु नक्षत्र है। आज कर्क व मकर राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कन्या राशि‍ में शनि -शुक्र इसी राशि से पँचम रहकर शिक्षा सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे।

Aaj Ka Rashifal

Horoscope 07 January 2023

Horoscope Today (आज का राशिफल) 07 जनवरी 2023: आज के दिन चन्द्रमा मिथुन राशि में है व पुनर्वसु नक्षत्र है। सूर्य व बुध अभी धनु व गुरु मीन में है। शुक्र तथा शनि मकर में गोचर रत हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कर्क व मकर राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व तुला राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं
1.मेष- आज नवम बुध व शुक्र तथा तृतीय चन्द्रमावव द्वादश गुरु व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है।व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं।नारंगी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।
2.वृष- आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है।जाँब में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे।सफेद रंग शुभ है।उड़द व गुड़ का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं।
3.मिथुन- शनि व शुक्र मकर में दाम्पत्य जीवन के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु मिथुन का चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। पीला रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।
4.कर्क- सूर्य -बुध इसी राशि से खष्ठम,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज द्वादश भाव में शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।आसमानी रंग शुभ है।हनुमान जी की उपासना करें। आज सूर्य के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें।शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।
5.सिंह- गुरु अष्टम व सूर्य-बुध इसी राशि से पँचम रहेंगे।इस राशि से एकादश गोचर कर रहा चन्द्रमा परिवार के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जांब में किसी नवीन पद से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा रंग शुभ है।ऊनी वस्त्र का दान करें।
6.कन्या- शनि -शुक्र इसी राशि से पँचम रहकर शिक्षा सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। सप्तम गुरु व दशम चन्द्रमा जाँब के लिए लाभकारी है।शनि भी मकर का होकर मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।
7.तुला- सूर्य -बुध इसी राशि से तृतीय तथा गुरु खष्ठम भाव में होकर शुभ फलदायक हैं।जाँब को लेकर उन्नयन संभव है।हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। बैगनी रंग शुभ है।धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।शिव मंदिर में बेल का वृक्ष लगाएं।
8.वृश्चिक- शनि -शुक्र तृतीय भाव में रहकर व्यवसाय सम्बंधित कार्यों में प्रगति देंगे। गुरु पँचम शिक्षा के लिए मंगलमय है।आज का दिन जाँब के लिए सफलता का है ।मेष व तुला के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। आसमानी रंग शुभ है।तिल का दान करें।
9.धनु- आज चन्द्रमा मिथुन व गुरु इसी राशि से चतुर्थ गोचररत है।इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है।राजनीति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा रंग शुभ है। सूर्य व शुक्र इसी राशि में शुभ हैं। कंबल का दान करें।
10. मकर- शनि इसी राशि में वक्री व शुक्र भी इसी में तथा गुरु तृतीय गोचर करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी ।परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।नीला रंग शुुभ है।
11. मकर- सूर्य -शुक्र धनु व शनि इसी राशि से द्वादश में है। चन्द्रमा मिथुन तथा गुरु मीन में है।जाँब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।आसमानी व नीला रंग शुुभ है।हनुमान जी की उपासना करें व फलों का दान करना श्रेयष्कर है।
12. मीन- सूर्य तथा बुध इसी राशि से दशम व गुरु इसी राशि में शुभ हैं।जाँब में उन्नति होगी। बुध व गुरु आईटी व फाइनेंसियल जाँब में लाभ के संकेत दे रहे हैं।जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited