Aaj Ka Rashifal, 08 january 2023: तुला तथा मीन राशि के छात्रों को मिलेंगे जॉब में नए अवसर, जानें बाकि राशियों का हाल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 08 january 2023: आज कर्क राशि के जातकों को व्यवसाय में तरक्की होगी। वहीं, तुला और मीन राशि के छात्रों को जॉब में नए अवसर मिलेंगे। इसके अलावा, कर्क और मकर राशि के लोगों को वाहन चलाने के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

Aaj Ka Rashifal

Horoscope Today, 08 January 2023

Horoscope Today (आज का राशिफल) 08 january 2023: 08 जनवरी 2023 का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज पुनर्वसु नक्षत्र है। चन्द्रमा अपनी राशि कर्क में है। सूर्य -बुध धनु में व शनि -शुक्र आज मकर राशि में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा कर्क राशि में बहुत शुभ व मङ्गलमय हैं। कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-
1. मेष- चन्द्रमा चतुर्थ, ,द्वादश गुरु व कर्म स्थान के शुक्र लाभ देंगे । आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। शुक्र गोचर वाहन क्रय करने के लिए शुभ है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।
2. वृष-आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय दिवस को शुभ बनाएंगे। गुरु मीन के हैं। व्यावसायिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। इस राशि से नवम शुक्र शुभ है व धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक सिखाएं।
3. मिथुन-द्वितीय चन्द्रमा व सप्तम बुध आर्थिक व स्वास्थ्य में लाभ दे सकते हैं। शनि-शुक्र के मकर में गोचर के कारण जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सफेद व नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। कम्बल का दान करें।
4. कर्क-आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि में है। आज छात्रों के सफलता का दिवस है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। चावल का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।
5. सिंह-सूर्य -बुध का इस भाव से पंचम भाव में गोचर शिक्षा में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें व सात प्रकार के अन्न का दान करें।
6. कन्या- एकादश भाव में चन्द्रमा तथा सप्तम गुरु व्यवसाय के लिए शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। रुका धन मिल सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।
7. तुला- जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज मीन राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ लाभदायी रहेगा।
8. वृश्चिक-चन्द्रमा का इस राशि से नवम व शनि-शुक्र तृतीय गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व आसमानी रंग शुभ है। कंबल का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। भगवान विष्णु जी की पूजा करें। अपराजिता का पेड़ लगाएं।
9. धनु- आज चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम व सूर्य -बुध का गोचर इसी राशि में है। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। कम्बल का दान करें।
10. मकर- चन्द्रमा सप्तम व सूर्य -बुध द्वादश हैं। व्यावसायिक कार्यों में लाभ मिल सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। ऊनी वस्त्रों का दान करें। असत्य बोलने से बचें।
11. कुंभ-छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य में सफलता व कार्य बाधा मुक्ति के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें । बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। तिल व चावल का दान करें।
12. मीन- चन्द्रमा पंचम गोचर करेंगे। पंचम शिक्षा का भाव है। आज इस राशि से एकादश शनि -शुक्र तथा इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। छात्रों के कॅरियर में सफलता के संकेत हैं। हेल्थ से खुश रहेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited