Free Horoscope Today: 10 फरवरी को मेष, वृषभ, सिंह समेत इन 5 राशियों का चमकेगा करियर, देखें आज का राशिफल

Horoscope Today (Aaj Ka Rashifal) 10 February 2023 in Hindi: मेष, वृषभ, सिंह, तुला वालों को करियर में मिलेगी सफलता और मान-सम्मान में होगी बढ़ोतरी। जानिए आज का राशिफल यहां।

aaj ka rashifal

Daily Horoscope 10 February 2023: इन राशियों के लिए बेहद शुभ है आज का दिन

ज्योतिषी चिराग दारूवाला
Horoscope Today (आज का राशिफल) 10 February 2023: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का माना जाता है। कहते हैं मनुष्य को धन-दौलत मां लक्ष्मी की ही कृपा से प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार मां लक्ष्मी मेष, वृषभ, तुला, मकर समेत कई राशियों पर मेहरबान रहेंगी। इन राशियों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेंगे। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, शुभ अंक और शुभ रंग।

आज का राशिफल, 10 फरवरी 2023 (Aaj Ka Rashifal In Hindi)

आज का मेष राशिफल (Aries Horoscope Today, 10 February 2023)

आज भगवान की कृपा से आप आर्थिक और पेशेवर रूप से सफल होंगे। अपने वित्त को संतुलित रखें और अनावश्यक खरीदारी सीमित करें। आज दिन खुशनुमा साबित होगा। आप और आपका पार्टनर आज किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आप दिन भर थका हुआ महसूस कर सकते हैं, जो आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है।
शुभ अंक : 12
शुभ रंग : हरा

आज का वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today, 10 February 2023)

आज अधूरे काम पूरे होंगे और महत्वपूर्ण चर्चा होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सहायता करेंगे। कार्यस्थल पर किसी चीज को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। धन-धान्य में वृद्धि होगी। परिवार की किसी महिला सदस्य से सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है और आज आपको अपने साथी की सलाह से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ के लिए शाम को टहलना न भूलें।
शुभ अंक : 06
लकी कलर: क्रीम

आज का मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today, 10 February 2023)

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। अपनी रुचि को आगे बढ़ाने के लिए आज आपके पास बहुत सारे विकल्प रहेंगे। आप अपने सभी काम को पूरा करने में सक्षम होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा तनाव भरा साबित हो सकता है। प्रेमी के साथ आपके रोमांटिक रिश्ते को किसी दूसरे व्यक्ति की वजह से मजबूती मिलेगी। आपकी तंदुरूस्ती के लिए आज कुछ उपचार की आवश्यकता होगी, इसलिए अपना ध्यान जरूर रखें।
शुभ अंक: 13
लकी कलर: लाल

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today, 10 February 2023)

आपके प्रयासों के परिणामस्वरूप आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप नए व्यावसायिक संपर्क भी बना सकते हैं। आज पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने में मजा आएगा और आपके रिश्तेदार आपसे खुश रहेंगे। आज आपको स्कीन से संबंधित परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : नीला

आज का सिंह राशि (Leo Horoscope Today, 10 February 2023)

आज का दिन अवसरों से भरा रहेगा। कार्यस्थल का माहौल अच्छा रहेगा। वाहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होगा। आज व्यापार में जोखिम उठाने से लाभ मिलेगा। धैर्य और संयम से काम लेंगे तो परेशानियों का हल जरूर निकलेगा। आज आपका लव पार्टनर आपको प्रोत्साहित करेगा। उनका साथ आपको करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 15
लकी कलर: क्रीम

आज का कन्या राशि (Virgo Horoscope Today, 10 February 2023)

आपके जीवन में जल्द ही कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके उत्तम गुण आज सामने आएंगे। आप अपने पैसों को अच्छे से संभाल पाने में सफल रहेंगे। आज आपकी स्थिति कुल मिलाकर अच्छी रहेगी।
शुभ अंक: 05
शुभ रंग: बैंगनी (Violet)

आज का तुला राशि (Libra Horoscope Today, 10 February 2023)

आज आप अपने करियर को लेकर अधिक महत्वाकांक्षी नजर आएंगे और एक रणनीति के तहत काम करने की सोचेंगे। आज आप अपनी समस्याओं को दूर करने के उपाय खोजेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। माइग्रेन के कारण आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक : 15
लकी कलर: मैरून

आज का वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today, 10 February 2023)

आज आपके अंदर एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलेगी। आज आप कुछ जरूरी चीजों पर ध्यान केंद्रित करते नजर आएंगे। आज आपके पास अनगिनत संभावनाएं हैं आपको केवल उन्हें पहचानने और पकड़ने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध काफी अच्छे रहेंगे। आज आपको अपनी सेहत को लेकर कोई चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
भाग्यशाली संख्या: 17
शुभ रंग : पीला

आज का धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today, 10 February 2023)

आर्थिक परेशानियों के बाद भी आपका कोई काम आज रूकेगा नहीं। आपको धन संबंधी मामलों में किसी का सहयोग प्राप्त होगा। काम करने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन मेहनत से आप काम में सफलता हासिल करने में भी सफल रहेंगे। व्यर्थ के वाद-विवाद या विवादों को दूर करें। आज खुद पर बहुत ध्यान देने का समय है। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक : 13
शुभ रंग : गुलाबी

आज का मकर राशि (Capricorn Horoscope Today, 10 February 2023)

आज आपको काम पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। अगर आज आप कुछ नया करते हैं तो इससे आपको लंबे समय में लाभ प्राप्त होगा। आज काम में किए गए खर्चे आपको लंबे समय में लाभ देंगे। बिजनेस में लाभ की संभावना है। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें नहीं तो प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा है। आज आंखों संबंधी दिक्कतें आपको हो सकती हैं।
शुभ अंक : 16
शुभ रंग : लाल

आज का कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today, 10 February 2023)

आर्थिक स्थिति आज सामान्य रहेगी। किसी भी कार्य को करते समय आपको उस पर सावधानीपूर्वक विचार करना चाहिए। आज आपको रोजगार में अधिक समय देना पड़ सकता है लेकिन आपकी मेहनत सफल होगी ये निश्चित है। आज आपका प्रेमी आपका ख्याल रखेगा, लेकिन आपका बर्ताव उन्हें ठेस पहुंचा सकता है। खान-पान का ध्यान रखें।
शुभ अंक : 18
लकी कलर: क्रीम

आज का मीन राशि (Pisces Horoscope Today, 10 February 2023)

आज आपके कार्यों की सराहना हो सकती है। यदि आप आत्मविश्वास के साथ कार्य करते हैं और भाग्य पर विश्वास रखते हैं तो आप सफल होंगे। नौकरी में बदलाव आपको परेशान कर सकता है। बदलती दुनिया में नए प्रयास सफल होंगे। आज कुछ भी निराशाजनक सोचने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : ग्रे
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited