Horoscope 10 October 2023: बजरंगबली की कृपा से आज ये 5 राशियां खूब कमाएंगी पैसा, जानें अपना दैनिक राशिफल यहां

Horoscope Today (Aaj Ka Rashifal) 10 October 2023 in Hindi: इस मंगलवार 5 राशियों पर बजरंगबली हनुमान की विशेष कृपा रहने वाली है। जिस वजह से इन राशियों के लोग खूब पैसा कमाएंगी। इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

aaj ka rashifal in hindi (1)

Horoscope Today, Aaj Ka Rashifal 10 October 2023 in Hindi

Horoscope Today (आज का राशिफल) 10 October 2023: ज्योतिष अनुसार मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए लकी साबित होगा। मिथुन राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। तो वहीं कर्क राशि के जातक बिजनेस में तरक्की पाएंगे। सिंह राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी तो तुला राशि के जातक नौकरी में लाभ कमाएंगे। अब जानिए मेष से लेकर मीन तर हर राशि के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन।

Today Horoscope In Hindi

मेष राशिफल

आज नौकरी सम्बन्धित कुछ विशेष कार्य के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस प्रोजेक्ट में भी कुछ रुकावटें हैं। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना व अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।
शुभ रंग- पीला व लाल। आज का
शुभ अंक- 02 व 03

वृषभ राशिफल

आलस्य का त्याग करें। छात्र करियर में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें।
आज का उपाय- गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। तिल का दान करें।
शुभ रंग- नीला व हरा।
आज का शुभ अंक- 05 व 07

मिथुन राशिफल

आज का दिन छात्रों को करियर में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर के मोटर सेक्टर, फ़ूड सेक्टर या बैंकिंग में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करना बेहतर रहेगा। तिल का दान करें। शुभ रंग-हरा व सफेद।
आज का शुभ अंक- 06 व 08

कर्क राशिफल

नौकरी में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। बिजनेस में आप अपने कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना जरूरी है। श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग- सफेद व पीला।
आज का शुभ अंक- 03 व 09

सिंह राशिफल

व्यवसाय में कामयाबी मिलेगी। स्टूडेंट्स सफलता के लिए कार्य व आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मन्दिर में भगवान का दर्शन करें व उनसे आशीर्वाद मांगे। हेल्थ के लिए स्थिति प्रज्ञता लाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।
आज का उपाय- मन को एकाग्र करने के लिए योग, पूजा व ध्यान का आलम्ब लें। अध्यात्म को सही दिशा दें। गुड़ का दान करें।
शुभ रंग- लाल व नारंगी
आज का शुभ अंक- 04 व 07

कन्या राशिफल

आपको अपने नौकरी में प्रमोशन को लेकर घबराने की बात नहीं है। योजनाओं को टालें मत। छात्र समय पर सही कार्य करें। मेहनत ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय- शिवलिंग पर गन्ने का रस व गंगाजल अर्पित करें। उड़द का दान उचित है।
शुभ रंग- हरा व नीला।
शुभ अंक- 05 व 08

तुला राशिफल

जॉब में लाभान्वित होंगे। आपकी लाइफ स्टाइल सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। बिजनेस मध्यम रहेगा।
आज का उपाय- शिव मंदिर में शिवलिंग का दूध व जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। तिल व चावल का दान करें।
शुभ अंक- 06 व 08।
आज का शुभ रंग- नीला व हरा

वृश्चिक राशिफल

छात्र करियर में प्रोग्रेस को लेकर मन को स्ट्रांग करें। जॉब में नवीन प्रोजेक्ट आपका वेट कर रहा है। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। संतान को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय- हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। हनुमान चालीसा का सात पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
शुभ रंग- लाल व पीला।
शुभ अंक- 05 व 07

धनु राशिफल

परिवार में पुराने मित्र के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स अपने स्टडी को और बेहतर करें। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। बिजनेस में लाभ है।
आज का उपाय- श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व सप्त अन्न का दान करें।
शुभ अंक- 06 व 08।
आज का शुभ रंग- पीला व लाल

मकर राशिफल

छात्र शिक्षा में सफल रहेंगे। जॉब में आपकी पोजीशन पहले से बेहतर होगी। छात्र पढ़ाई में एकाग्रता व मेहनत बढ़ा दें। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। बिजनेस में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ सफल रहेगी।
आज का उपाय- भगवान सूर्य जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग- हरा व नीला।
शुभ अंक- 06 व 08

कुंभ राशिफल

आप नौकरी में जल्द प्रमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। व्यवसाय में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टडी में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है। आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ व उड़द का दान करें।
शुभ रंग- नीला व हरा।
शुभ अंक- 07 व 08

मीन राशिफल

नौकरी को लेकर खुश लेकिन परिवर्तन के विचार में रहेंगे। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में यात्रा संभावित है। हेल्थ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय- सुंदरकांड के सम्पूर्ण पाठ से सभी समस्याओं का समाधान होगा। फलों का दान करें।
शुभ रंग- पीला व लाल।
आज का शुभ अंक- 01 व 09
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited