Aaj ka Rashifal 12 July Horoscope Today: कर्क, कुंभ और इस राशि के लोगों का दिन होगा एकदम कमाल, देखें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal in hindi Horoscope Today 12 July 2023: बुधवार का दिन ज्योतिष अनुसार बहुत ही शुभ माना जाता है, यहां देखें आपकी राशि के हिसाब से आपका दिन कैसा गुजरेगा। वहीं कर्क, कुंभ और इस राशि के लोगों के लिए तो व्यापार और नौकरी दोनों ही तरक्की से भरपूर होने वाली है। देखें आज का अपना राशिफल

राशिफल 12 जुलाई 2023

राशिफल 12 जुलाई 2023

Horoscope Today 12 July 2023 Rashifal in Hindi: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मेष राशि में गुरु के साथ भरणी नक्षत्र के तृतीय चरण में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मेष राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। तुला व वृष राशि के युवा प्यार में इमोशन के अतिप्रभाव से बचेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

Horoscope Today in Hindi

1 मेष- आज चन्द्रमा व गुरु का इस राशि में गोचर मंगलमय व सुखद है।शुक्र व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।
2 वृष- आज का दिन मङ्गलमय है। यात्रा के लिए श्रेयस्कर का समय है। रुके धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शुक्र व बुध पॉलिटिक्स में सफलता दे सकता है।
3 मिथुन- शुक्र बैंकिंग जाँब में सफलता दे सकता है। शुक्र गोचर व्यवसाय में प्रगति का सूचक है। कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण छात्रों के लिए सफलता आसान है। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। चावल व तिल का दान करें। युवाओं की लवलाइफ बेहतर रहेगी।
4 कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का दशम यानी कर्म भाव में गोचर व्यावसायिक उन्नयन देगा। आईटी व मीडिया फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर का दान करें। मङ्गल रियल स्टेट फील्ड में लाभ देंगे। प्यार में असत्य वाणी से बचें। घर में शमी का पेड़ लगाएं।
5 सिंह-आज चन्द्रमा व गुरु का नवम गोचर भाग्यवृद्धि के लिए मंगलमय है। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। गुड़ व गेंहू का दान करें।बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
6 कन्या-चन्द्रमा इसी राशि अष्टम भाव में है। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्नता होगी।शुक्र आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व आसमानी रंग शुभ है। तिल व चावल का दान करें। व्यवसाय को बेहतर करने के लिए श्री विष्णु मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।
7 तुला- चन्द्रमा व गुरु का इस राशि से सप्तम गोचर जाँब व व्यवसाय के लिए शुभ है। शनि पंचम शिक्षा भाव में गोचर कर रहे हैं। जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
8 वृश्चिक- आज चतुर्थ शनि व मेष के गुरु पॉलिटिक्स में उन्नयन देगा। कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। शुक्र लव लाइफ या विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में कटुता ला सकता है। शुक्र व मङ्गल गोचर रियल स्टेट के लिए अनुकूल है।
9 धनु- सूर्य सप्तम हैं।मङ्गल व गुरु शुभ प्रभाव में हैं। शुक्र व शनि का अनुकूल रहना शुभ व मंगलमय है। यह गोचर परिवार से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
10 मकर-चतुर्थ गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय में प्रगति देगा।राशि स्वामी शनि कुम्भ राशि में है। राजनीति को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। शुक्र लव लाइफ को सुंदर बनाएंगे। उड़द का दान करें।
11 कुंभ- आज का दिन जाँब में प्रोग्रेस का है। गुरु तृतीय रहकर जाँब सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें।लाल व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक व केला खिलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।
12 मीन- आज चन्द्रमा व गुरु द्वितीय गोचर में है। इस राशि से चतुर्थ सूर्य व द्वितीय चन्द्रमा व गुरु व्यवसाय व जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं। जीवन साथी से मधुर वाणी बोलें। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited