Aaj Ka Rashifal, 13 january 2023: वृष राशि वाले को मिलेगा यात्रा करने का मौका, जानें अपनी- अपनी राशियों का हाल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 January 2023: आज कर्क व कन्या राशि के जातको को व्यवसाय में तरक्की होगी। वहीं, तुला तथा मकर राशि के छात्रों को टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड में जॉब मिल सकती है। इसके अलावा मीन राशि के जातक को वाहन चलाने के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

Aaj Ka Rashifal,  13  january 2023: वृष राशि वाले को मिलेगा यात्रा करने का मौका, जानें अपनी- अपनी राशियों का हाल
Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 January 2023: 13 जनवरी 2023 का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है।चन्द्रमा बुध प्रधान राशि कन्या में है।सूर्य बुध धनु में व शनि आज शुक्र के साथ मकर राशि में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा कन्या राशि में हैं।कर्क व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।तुला तथा मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--
आज का राशिफल ( Aaj Ka Rashifal)
1. मेष- कर्म स्थान के शनि कन्या राशि के चन्द्र गोचर के साथ लाभ देंगे ।आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जाँब में परफार्मेंस सुखद है।छात्र अपने कार्यों से लाभान्वित होंगे।सफेद रंग शुभ है।मंगल गोचर जमीन क्रय करने के लिए शुभ है।घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।
2. वृष-आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से पँचम दिवस को शुभ बनाएंगे। गुरु मीन के हैं।यात्रा का संयोग बन सकता है। इस राशि से अष्टम बुध शुभ है व नवम शुक्र धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।आसमानी रंग शुभ है।
3. मिथुन-चतुर्थ चन्द्रमा व नवम शुक्र आर्थिक लाभ दे सकते हैं। शनि के मकर में गोचर के कारण जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।हरा रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।तिल व कम्बल का दान करें।
4. कर्क-आज का दिन गुरु मीन व चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय में है। आज राजनीति में सफलता का दिवस है।व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे।लाल रंग शुभ है।हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।उड़द व गुड़ का दान करें।
5. सिंह-सूर्य -चन्द्रमा का इस भाव से द्वितीय भाव में गोचर आज आपको आर्थिक सफलता देगा।स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी।बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें व गुड़ का दान करें।
6. कन्या- तृतीय भाव में चन्द्रमा तथा सप्तम गुरु लव लाइफ के लिए शुभ हैं।पॉलिटिक्स में उन्नति से प्रसन्नता होगी। रुका धन मिल सकता है।माता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
7. तुला- छात्रों के कॅरियर में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी।वे अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक सुख के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।आज मेष राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नारंगी रंग शुभ है।कम्बल व तिल का दान लाभदायी रहेगा।
8. वृश्चिक-गुरु पंचम,चन्द्रमा का इस राशि से एकादश व शुक्र तृतीय गोचर कर रहे हैं।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।लाल रंग शुभ है।मूंग व गुड़ का दान करें।खूबसूरत ज्वेलरी क्रय करने के संकेत हैं।भगवान शिव जी की पूजा करें।बेल का पेड़ लगाएं।
9. धनु- आज गुरु चतुर्थ, चन्द्रमा इसी राशि से दशम व सूर्य -शुक्र का गोचर इसी राशि में है। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं।हरा रंग शुभ है।जाँब को लेकर प्रसन्न रहेंगे।पीले फलों का दान करें।
10. मकर- -गुरु तृतीय,चन्द्रमा नवम व बुध द्वादश हैं। पारिवारिक कार्यों में लाभ मिल सकता है।माता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।नीला रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। कम्बल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।
11. कुंभ-छात्र सफल रहेंगे।शिक्षा में सफलता व कार्य बाधा मुक्ति के लिए मेहनत करें व माता - पिता का आशीर्वाद लें । हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ व पालक खिलाएं। जाँब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं।ऊनी वस्त्रों का दान।करें।
12. मीन- शुक्र मकर,बुध धनु व चन्द्रमा सप्तम गोचर करेंगे।आज इस राशि से एकादश शनि तथा इस राशि में स्थित गुरु रुके धन का आगमन करवा सकते हैं।राजनीति में सफलता के संकेत हैं।धार्मिक अनुष्ठान से आनन्द में रहेंगे।नारंगी रंग शुभ है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited