Aaj Ka Rashifal, 18 August 2023: आज इन 5 राशि के लोग बनेंगे धन्ना सेठ, खूब कमाएंगे पैसा

Horoscope Today (आज का राशिफल) 18 August 2023: आज मेष राशि वाले बिजनेस में खूब लाभ कमाएंगे। वृषभ राशि वालों को अटके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

aaj ka rashifal 18 august 2023

Horoscope Today, 18 August 2023 In Hindi

Horoscope Today (आज का राशिफल) 18 August 2023: आज श्रावण मास की द्वितीया तिथि है। राशिफल अनुसार आज का दिन मेष राशि के बिजनेस करने वाले जातकों के लिए शानदार रहेगा। वहीं वृषभ राशि के लोगों को न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट्स मिलने की सम्भावना रहेगी। जबकि मिथुन वालों को भी करियर में प्रोग्रेस मिलेगी। कुल मिलाकर शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए खास रहेगा। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 18 August 2023

आज का मेष राशिफल

जॉब में किसी मित्र की सहायता से कई रुके कार्य बनेंगे। अपने कर्म को आनंद पूर्वक करें। बिजनेस को लेकर लाभ में रहेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचें, आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। आपके ऑफिस में कुछ नवीन मेंबर्स सम्मिलित होंगे। हनुमान जी की उपासना करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक व चावल -तिल अर्पित करें। बिजनेस में प्रोग्रेस के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

आज का वृष राशिफल

व्यवसाय में स्ट्रगल है फिर भी न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट्स मिलने की सम्भावना है। कुछ उच्चाधिकारियों से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर को लेकर परेशान रहेंगे।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

आज का मिथुन राशिफल

छात्रों के करियर के लिए प्रोग्रेस वाला टाइम है। किसी भी डिपार्टमेन्टल डिस्प्यूट को आगे न बढ़ने दें। यदि आप धार्मिक तीर्थ जाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। भाग दौड़ बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। गेंहू का दान करें।

आज का कर्क राशिफल

जॉब में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद भी प्रोमोशन में सफलता नहीं मिल पा रही है। स्टूडेंट्स टेंशन में रहेंगे। स्टडी निरन्तर करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। चन्द्रमा से संबंधित द्रव्यों चावल व शक्कर का दान करें।

आज का सिंह राशिफल

आप जॉब में किसी विशेष अनुबंध को लेकर तनाव में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। छात्र करियर को लेकर कभी कभी असन्तुष्ट हो जाते हैं। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। सात अन्न का दान श्रेष्ठ दान है।

आज का कन्या राशिफल

स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। उनको क्वालिटी एजुकेशन व टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखना है। यह तकनीक ही आपको सफल करती है। बिजनेस में किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य में सफलता के लिए उड़द व गुड़ का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

आज का तुला राशिफल

जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। पारिवारिक दायित्व व जॉब के समय व जिम्मेदारियों को लेकर संतुलन बनाना होगा। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट जातकों को खान पान में परहेज करना होगा। अनियमित दिनचर्या स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। विष्णु जी के मंदिर में जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

आज का वृश्चिक राशिफल

स्टूडेंट्स अपने सेल्फ कांफिडेंस को डेवलप करेंगे। जॉब में नव उत्तरदायित्व मिलने से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। संतान की शिक्षा को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। घर में परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। अन्न व गुड़ दान करते रहें।

आज का धनु राशिफल

जॉब व व्यवसाय दोनों में सक्सेस है। आप एक साथ कई कार्यों को ले लेते हैं। एक समय में एक ही कार्य करें नहीं तो कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। हेल्थ से डिस्टर्ब रह सकते हैं। घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। गाय को पालक खिलाएं।

आज का मकर राशिफल

बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव बना संभावित है। आप अपनी सकारात्मक सोच व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टडी के प्रेसर व टेंशन से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को गंगा जल व तिल अर्पित करें। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।

आज का कुम्भ राशिफल

व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। लव लाइफ व ऑफिस वर्क में बैलेंस स्थापित करें। घर के मन्दिर में अखंड दीपक जलाएं तथा वहीं बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें।

आज का मीन राशिफल

व्यवसाय को लेकर आशान्वित रहेंगे तथा अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। व्यवसाय में भी शुभ लाभ संभावित है। लव लाइफ को लेकर खुश व आनंदित रहेंगे। प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें। श्री कृष्ण उपासना करते रहें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited