Aaj Ka Rashifal, 28 december 2022 : इन 5 राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, बनेगा हर काम

Horoscope Today (आज का राशिफल) 28 december 2022: आज मेष और मीन राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिलेंगे। कर्क और मकर राशि के छात्रों को जॉब में नए अवसर हाथ लगेंगे। वहीं, मिथुन और मीन राशि के जातक को स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। आज शतभिषा नक्षत्र है

Aaj Ka Rashifal

Horoscope 28 December 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 28 december 2022: आज शतभिषा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा कुम्भ राशि में रहेंगे। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं । सूर्य धनु व चन्द्रमा शनि की राशि में रहकर युवाओं की लवलाइफ को बेहतर करेंगे। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता का समावेश होगा। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज मेष व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।मिथुन व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-
1.मेष- आज चन्द्रमा का एकादश भाव में व सूर्य का शुक्र के साथ नवम गोचर धन लाभ तो देगा लेकिन स्वास्थ्य में परेशानी दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।अनार का दान करें।लव लाइफ में तनाव रह सकता है।
2.वृष- आज का दिन व्यवसाय में विशेष सफलता का है। सूर्य के अष्टम भाव मे गोचर स्वास्थ्य के लिए शुभ है।रुके धन का आगमन हो सकता है।बैंकिंग,आईटी व मीडिया से जुड़े लोग जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।हरा व आसमानी रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।तिल का दान करें।
3.मिथुन- गुरु का इस राशि से दशम व सूर्य का इस राशि से सप्तम व चन्द्रमा का नवम गोचर सफलता कारक है। बिजनेस में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है।संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।
4.कर्क- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का अष्टम गोचर स्वास्थ्य सुख में उन्नति देगा। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।उड़द का दान करें।किसी शिव मंदिर परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं।
5.सिंह- आज सूर्य का शुक्र के साथ पँचम व चन्द्रमा का कुम्भ गोचर टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों के लिए मंगलमय है।जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।मूंग व गुड़ का दान करें।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
6.कन्या- सूर्य ,शुक्र चतुर्थ तथा चन्द्रमा खष्ठम आर्थिक सुख से प्रसन्नता देंगे। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।हरा व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।पिता का आर्शीवाद लें।
7.तुला- खष्ठम गुरु व तृतीय शुक्र- सूर्य व चन्द्रमा का कुम्भ में रहना मङ्गलमय है। शनि का पँचम गोचर लाभ संतान को लाभ प्रदान कर रहे हैं।संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज कर्क व मकर राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।सफेद व पीला रंग शुभ है।
8.वृश्चिक- आज शुक्र का इस राशि से द्वितीय गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। सूर्य व चन्द्रमा संघर्ष देगा। वृश्चिक व तुला राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है।गुड़ का दान करें।अपराजिता का पेड़ लगाएं। गाय को केला खिलाएं।
9.धनु- आज गुरु मीन ,शुक्र -सूर्य इसी राशि में व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर आईटी ,टीचिंग व मीडिया जाँब के लिए अनुकूल हैं। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
10.मकर- राशि स्वामी शनि इस राशि में व मित्र ग्रह शुक्र द्वादश तथा चन्द्रमा इस राशि से द्वितीय गोचर कर रहे हैं।पॉलिटीक्स को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है।मेष व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।शनि के द्रव्य 08 काले कम्बल का दान करें।
11.कुंभ- आज का दिन बिजनेस में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि,धनु राशि के सूर्य व इस राशि के चन्द्रमा जाँब में प्रोमोशन सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें ।आसमानी व सफेद रंग शुभ है। गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।
12.मीन- आज जांब में इस राशि का गुरु व धनु के शुक्र -सूर्य चमत्कारिक हैं। द्वादश चन्द्रमा किसी पारिवारिक विवाद को समाप्ति दे सकता है।हेल्थ के प्रति सचेत रहें।पीला व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व फल तथा कम्बल का दान करें। पिता का खूब आशीर्वाद लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited