Aaj Ka Rashifal, 29 December 2022: मिथुन राशि की लव लाइफ में आएंगी खुशियां, जानें बाकियों का हाल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 29 december 2022: आज मेष और मकर राशि के जातको को व्यवसाय में सफलता मिलेगी। इसके अलावा कन्या और मकर राशि के लोग को जॉब में नए अवसर मिलेंगे। वहीं, मेष और तुला राशि के जातक पर आज शनि का प्रकोप रहेगा।

Aaj Ka Rashifal

Horoscope 29 December 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 29 december 2022: आज के दिन चन्द्रमा मीन राशि में है व पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र है। सूर्य व शुक्र अभी धनु व गुरु मीन में है। मङ्गल वृष में व शनि मकर में वक्री हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कन्या व मकर राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व तुला राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--
1.मेष- आज नवम सूर्य व शुक्र तथा द्वादश चन्द्रमा गुरु व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है।व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
2.वृष- आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है।व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे।नारंगी व पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।शमी का पेड़ लगाएं।
3.मिथुन- सूर्य व शुक्र सप्तम लव लाइफ के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व द्वादश चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।तिल का दान करें।
4.कर्क- सूर्य -शुक्र इसी राशि से खष्ठम,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज भाग्यभाव में शुभ है।पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।श्री गणेश जी की उपासना करें। आज मंगल के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं।
5.सिंह- गुरु -चन्द्रमा अष्टम व सूर्य-शुक्र इसी राशि से पँचम छात्रों के लिए शुभ रहेंगे।इस राशि से अष्टम गोचर कर रहा चन्द्रमा परिवार के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जांब में किसी नवीन पड़ से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।तिल का दान करें।
6.कन्या- सूर्य -शुक्र इसी राशि से चतुर्थ रहकर व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। सप्तम गुरु व चन्द्रमा जीवन साथी के लिए लाभकारी है।शनि भी मकर का होकर मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।मित्रों से लाभ हो सकता है।
7.तुला- सूर्य -शुक्र इसी राशि से तृतीय तथा चन्द्रमा -गुरु खष्ठम भाव में होकर जाँब के लिए शुभ फलदायक हैं।व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव संभव है।सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।घर में तुलसी पेड़ लगाएं।
8.वृश्चिक- सूर्य -शुक्र द्वितीय भाव में रहकर पारिवारिक कार्यों में प्रगति देंगे।चन्द्रमा तथा गुरु पँचम शिक्षा के लिए मंगलमय है।आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है । कन्या व तुला के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।
9.धनु- आज सूर्य-शुक्र इसी राशि में तथा चन्द्रमा -गुरु इसी राशि से चतुर्थ गोचररत है।इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है।जाँब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।
10. मकर- सूर्य द्वादश, शनि इसी राशि में वक्री व चन्द्रमा -गुरु तृतीय गोचर करेंगे। वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहें।शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी ।परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।नीला व हर रंग शुुभ है।
11. मकर- सूर्य -शुक्र एकादश व शनि इसी राशि से द्वादश में है। चन्द्रमा तथा गुरु एक साथ मीन में है।राजनीति को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।आसमानी व नीला रंग शुुभ है।हनुमान जी की उपासना करें व फलों का दान करना श्रेयष्कर है।
12 .मीन- सूर्य तथा शुक्र इसी राशि से दशम व गुरु-चन्द्रमा इसी राशि में शुभ हैं। जाँब में उन्नति होगी। शुक्र व बुध मीडिया,आईटी व फाइनेंसियल जाँब में लाभ के संकेत दे रहे हैं।जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।नारंगी व हरा रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited