Horoscope Today, 03 March 2023: मेष से मीन तक, आज इन 4 राशि वालों को मां लक्ष्मी करेंगी मालामाल

Horoscope Today (Aaj Ka Rashifal) 3 March 2023 in Hindi: आज मां लक्ष्मी की अराधना का विशेष दिन शुक्रवार (Shukrawar) है। आज कई राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। जानें आज का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल।

3 march 2023 horoscope

आज का राशिफल 3 मार्च 2023

ज्योतिषी चिराग दारूवाला
Horoscope Today (आज का राशिफल) 3 March 2023: आज का दिन बेहद खास है। क्योंकि आज आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi) है। एकादशी व्रत में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आवंला एकादशी (Amla Ekadashi) यानी आमलकी एकादशी पर शुक्रवार (Shukrawar) का शुभ संयोग भी बना है जिस वजह से इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। दरअसल शुक्रवार का दिन भगवान विष्णु की पत्नी मां लक्ष्मी की उपासना के लिए खास माना जाता है। ऐसे में आज भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा से खास लाभ प्राप्त होगा। इसी के साथ आज कई राशियों पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बरसेगी।
आज के राशिफल अनुसार मेष, मिथुन समेत कई राशि के लोग आज खूब तरक्की हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं कुछ राशि के लोगों को थोड़ी सावधानी भी बरतनी होगी। अब जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal In Hindi, 3 March 2023 (आज का राशिफल)

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

आज का दिन सौभाग्यशाली रहेगा। रिश्तेदारों से साहायता मिलेगी।आप अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए अथक परिश्रम करेंगे। सहकर्मी के साथ बहस हो सकती है। आज आपको चोट लगने की संभावना है इसलिए सतर्क रहें।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : नीला

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabha Rashifal)

कोई भी नया काम आज शुरू करने से पहले सावधानी बरतें। आज आपकी राशि में शनि थोड़ा परेशान कर सकता है। कोई भी निर्णय लेने पर अपनी एकपक्षीय राय रखें दूसरों के मामले में दखलअंदाजी न करें।
शुभ अंक : 13
शुभ रंग : क्रीम

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

आज आप पर भगवान की विशेष कृपा रहेगी। आपको कॉरपोरेट क्षेत्र में लाभ होगा।आज आपको अपने प्रबंध के क्षेत्र में अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा।आज शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें।अपने खान पान का ध्यान रखें और ज्यादा से ज्यादा सब्जियों का सेवन करें।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : हरा

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

आपके सहानुभूति पूर्ण व्यवहार के कारण समाज के कई प्रभावशाली व्यक्ति आपकी ओर आकर्षित होंगे। आय का निवेश करना आज एक बढ़िया विचार है अगर आप स्टोर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक मेलजोल से मन प्रसन्न रहेगा। साथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : गुलाबी

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

परिवार और व्यवसाय में आज कुछ असंतुलन महसूस कर सकते हैं।प्रियजन से मुलाकात अच्छी रहेगी। जीवन को सकारात्मक सोच से देखें। अपने भोजन में पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : सफेद

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

अपने स्वभाव से आप लोगों को प्रसन्न कर देंगे । काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए दिन समस्या वाला जा सकता है। अपनी आर्थिक स्तिथि पर ध्यान देने के आवश्यकता है । आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कोई नया फिटनेस प्लान शुरू कर सकते हैं।अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें ।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : गुलाबी

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

आज फिजूलखर्ची हो सकती है इससे बचे। हर परिस्थिति में अपने आप को शांत रखें इससे व्यक्तियों के बीच प्रतिष्ठा खराब हो सकती है।अपने प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की आवश्कता है। आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक : 13
शुभ रंग : लाल

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrischika Rashifal)

आपके पास व्यवसाय में करने के लिए कई प्रकार के कार्य होंगे लेकिन एक समय में एक कार्य पर ही ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें।आज संयम रखें और शांत रहें। अपने रिश्ते को विकसित करने के लिए उन्हें अपनी प्राथमिकता दें।आज स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। माइग्रेन की परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : क्रीम

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

मार्केटिंग क्षेत्रों के लोगों को आज लाभ मिलेगा।व्यवसाय में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। अपने प्रेमी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कोई आपको अपने मन की बात कह सकता है। अनिद्रा की समस्या आज आपको परेशान कर सकती है।
शुभ अंक :14
शुभ रंग : नीला

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

जो व्यवसाय आज आप शुरू करने की सोच रहे हैं उसके लिए योजना बनाने का सही समय है । अटकी हुई आर्थिक योजनाएं चालू हो सकती हैं बैंकिंग प्रणाली में निवेश की बातचीत हो सकती है। घर में कोई व्यक्ति विदेश में पढ़ाई करने के लिए जा सकता है आज आपको अपने काम डालने पड़ेंगे।
शुभ अंक : 19
शुभ रंग : पीला

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

आज कोई भी काम करने से पहले अच्छे से सोच लें क्योंकि आपका काम गलत हो सकता है जिससे बाद में पछताना पड़ेगा अपने जीवनसाथी से आज बहस हो सकती है । अपनी गलतियों से सीख लेने का समय है । दिन को अच्छा बीतने के लिए साथी के साथ समय बिताए।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : लाल

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

आज आप पूर्णता की खोज में बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे ।आपके पास अपनी उच्चतम क्षमता का प्रदर्शन करने का मौका होगा किसी भी ऐसे व्यक्ति पर भरोसा ना करें जो आप को हानि पहुंचा सकता है आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
शुभ अंक : 10
शुभ रंग : सफेद
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited