Aaj Ka Rashifal, 30 November 2022: नवंबर का आखिरी दिन इन राशियों की खुशियों से भरेगा झोली

Horoscope Today (आज का राशिफल) 30 November 2022: नवंबर का आखिरी दिन कई राशियों के लिए खास होने वाला है। 3 ऐसी राशियां हैं जिसनें जुड़े जातकों के जीवन में खुशियों की बहार आएंगी।

30 november 2022 rashifal

Aaj Ka Rashifal 30 November 2022: आज का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 30 November 2022: सूर्य आज वृश्चिक राशि में ,मङ्गल वृष में व अनुराधा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा कुम्भ राशि में रहेंगे। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क,मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। मकर व वृष राशि के युवा प्यार में इमोशन के अतिप्रभाव से बचेंगे। किसी निर्जन स्थान पर पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--
मेष- आज चन्द्रमा का इस राशि से एकादश व सूर्य का इस राशि से अष्टम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। मीडिया व बैंकिंग फील्ड के जात लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।उड़द का दान करें। लव लाइफ सुंदर रहेगा।
वृष- आज का दिन सूर्य वृश्चिक व चन्द्रमा दशम है। धार्मिक कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। इस राशि से सप्तम मङ्गल प्रेम में विवाद दे सकता है।
मिथुन- चन्द्रमा नवम भाव में है। सूर्य का इस राशि से खष्ठम रहना स्वास्थ्य में प्रगति का सूचक है। कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण छात्रों के लिए सफलता आसान है। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। युवाओं की लवलाइफ बेहतर रहेगी।
कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का अष्टम गोचर स्वास्थ्य सुख में बाधा देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।मूंग का दान करें। मङ्गल एकादश रियल स्टेट फील्ड में लाभ देंगे। प्यार में असत्य वाणी से बचें। घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।
सिंह-आज सूर्य का चतुर्थ व चन्द्रमा का कुम्भ गोचर व्यवसाय के लिए मंगलमय है। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।मूंग व गुड़ का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। लव लाइफ में तनाव संभावित है।
कन्या- चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम भाव में है। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। लव लाइफ को बेहतर करने के लिए श्री विष्णु मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।
तुला- चन्द्रमा का राशि से पँचम में होना संतान के लिए शुभ है। गुरु खष्ठम गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है।मूंग का दान करें।गाय को पालक खिलाइए।
वृश्चिक- आज सूर्य का इस राशि में गोचर बिजनेस में उन्नयन देगा। वृष व कर्क के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें। मङ्गल सप्तम लव लाइफ या विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में कटुता ला सकता है। आज का दिन बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट के लिए अनुकूल है।
धनु- गुरु चतुर्थ परिवार का मङ्गल करता है। आज सूर्य द्वादश व शनि का इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल रहना शुभ व मंगलमय है। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। युवा लव लाइफ में यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
मकर-शनि व शुक्र मेडिकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को प्रगति देगा।राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य वृश्चिक तथा चन्द्रमा कुम्भ में हैं। जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है। मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।छात्र सफल रहेंगे। शुक्र व मङ्गल लव लाइफ को मङ्गलमय बनाएंगे।
कुंभ- आज का दिन बिजनेस में मेहनत व संघर्ष का है।इस राशि से द्वादश शनि,वृश्चिक राशि के सूर्य व इस राशि के चन्द्रमा जाँब सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।शनि रुका धन दिलवा सकता है।
मीन- आज चन्द्रमा द्वादश भाव में शुभ है। जांब में नवम सूर्य व इस राशि में गुरु व्यवसाय व जाँब में बड़ी सफलता दे सकता है। जीवन साथी से मधुर वाणी बोलें। लाल व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें। गो माता को पालक खिलाएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited