Horoscope Today, 4 February 2023: तुला, मकर, कुंभ समेत इन राशियों को शाम तक मिल सकता है सुखद समाचार

Horoscope Today (Aaj Ka Rashifal) 4 February 2023 in Hindi: आज का राशिफल 4 फरवरी 2023, मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल से लेकर सभी 12 राशियां का राशिफल यहां देखें।

aaj ka rashifal, 4 Feb 2023

Daily Rashifal, Aaj Ka Rashifal 04 February 2023: आज का दिन 5 राशियों के जीवन में लाएगा खुशियों की बहार

ज्योतिषी चिराग दारूवाला
Horoscope Today (आज का राशिफल) 4 February 2023: आज का दिन मेष, तुला, मकर, कर्क समेत कई राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है। आज 5 राशियों के लोगों को बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। मेष वालों की बात करें तो इस राशि वालों को बिजनेस में लाभ मिलेगा। वृषभ की बात करें तो इस राशि वाले आज कमाई बढ़ाने की तरफ ध्यान देंगे। मिथुन वालों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी देने वाला साबित होगा। कर्क राशि के जातक आज कुछ न कुछ नया सीखेंगे। जानिए इसी तरह से सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

आज का राशिफल, 4 फरवरी 2023 । Today Rashifal 4 February 2023

मेष राशि, आज का राशिफल 04 फरवरी 2023

गणेशजी कहते हैं कि आज आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा और उनकी सलाह से आपको लाभ भी मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य जो आपके काफी दिन से रूके हुए थे उनमें आज तेजी आएगी। आज का दिन कुल मिलाकर आपके लिए कुछ न कुछ लाभ देने वाला साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बिजनेस की परेशानियों का निपटारा कर सकेंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन शुभ है।
मेष राशि, 4 फरवरी 2023 शुभ अंक: 09
मेष राशि, 4 फरवरी 2023 शुभ रंग: हरा

वृषभ, आज का राशिफल 04 फरवरी 2023

गणेशजी कहते हैं, आज आपको कार्यस्थल में लोगों का साथ मिलेगा। आज आपके ऊपर काम का बोझ नहीं रहेगा जिस वजह से आप अपनी कमाई बढ़ाने की तरफ ध्यान दे पायेंगे। पति-पत्नी को अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे की बात को सुनना और समझना होगा। जिससे आप प्यार करते हैं उसकी तरफ आक्रमक रवैया अपनाने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृषभ राशि, 4 फरवरी 2023 शुभ अंक: 13
वृषभ राशि, 4 फरवरी 2023 शुभ रंग: नीला

मिथुन राशि, आज का राशिफल 04 फरवरी 2023

गणेशजी कहते हैं, नए दायित्वों को शुरू करने या अतिरिक्त कौशल हासिल करने के लिए एक अच्छा दिन है। कुछ लोगों को के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। टाइम मैनेजमेंट जरूरी है। आज आपको अपने आस-पास के लोगों से कुछ न कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप मन लगाकर काम करेंगे तो आपकी पहचान बढ़ेगी। परिवार वालों का आपको भरपूर साथ मिलेगा। सहकर्मियों की भी पूरी मदद मिलेगी।
मिथुन राशि, 4 फरवरी 2023 शुभ अंक: 14
मिथुन राशि, 4 फरवरी 2023 शुभ रंग: क्रीम

कर्क, आज का राशिफल 04 फरवरी 2023

गणेशजी कहते हैं, आपका दिन कुछ नया सीखने की ललक से भरा रहेगा। आज आप अपने को सकारात्मक महसूस करेंगे। परेशानियों से मुक्त होकर आप आगे बढ़ेंगे। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। आपकी राशि में शनि के सहयोग से आज खूब पैसा भी कमाएंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय जरूर बिताएं नहीं तो रिश्ते में थोड़ी खटास आ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क राशि, 4 फरवरी 2023 शुभ अंक: 14
कर्क राशि, 4 फरवरी 2023 शुभ रंग: लाल

सिंह, आज का राशिफल 04 फरवरी 2023

गणेशजी कहते हैं, आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। आपके दिमाग में तरह-तरह के नए विचार आएंगे। आज आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं होगी। किसी को अपने संगठन में शामिल होने के लिए राजी करने में में आप विफल हो सकते हैं जिससे आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम मामलों के लिए आज का दिन अच्छा है।
सिंह राशि, 4 फरवरी 2023 शुभ अंक: 09
सिंह राशि, 4 फरवरी 2023 शुभ रंग: मैरून

कन्या, आज का राशिफल 04 फरवरी 2023

गणेशजी कहते हैं कि आज आप किसी भी चीज पर ज्यादा ध्यान देंगे। आप देखेंगे कि आपके चारों तरफ सकारात्मक चीजें हो रही हैं, जो आपको खुश करेंगी। आज का दिन आपके करियर के लिए बहुत अच्छा रहेगा। लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। वैवाहिक जातकों को एक-दूसरे को समय देने की जरूरत होगी।
कन्या राशि, 4 फरवरी 2023 शुभ अंक: 17
कन्या राशि, 4 फरवरी 2023 शुभ रंग: क्रीम

तुला, आज का राशिफल 04 फरवरी 2023

गणेशजी कहते हैं आज व्यवसाय के विकास के लिए अनेक संभावनाएं रहेंगी। संगठित तरीके से किए गए काम से आपको पेशेवर तौर पर लाभ होगा। आज आप संतुष्ट महसूस करेंगे। रोमांटिक रिश्तों की बात करें तो आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। आपको मानसिक तनाव परेशान करेगा।
तुला राशि, 4 फरवरी 2023 शुभ अंक: 01
तुला राशि, 4 फरवरी 2023 शुभ रंग: लाल

वृश्चिक, आज का राशिफल 04 फरवरी 2023

गणेशजी कहते हैं, बिजनेस जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपको लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे जरूरत होगी उन अवसरों का लाभ उठाने की। मित्रों का सहयोग आपको खुशी देगा लेकिन अपनी भावनाओं को अपने कार्यों पर हावी न होने दें। रोमांस के मामले में दिन अच्छा है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि, 4 फरवरी 2023 शुभ अंक: 15
वृश्चिक राशि, 4 फरवरी 2023 शुभ रंग: भूरा

धनु, आज का राशिफल 04 फरवरी 2023

गणेशजी कहते हैं, आज आप जरूरत से ज्यादा मेहनत करते दिखाई देंगे। आपके बच्चे आपको वित्तीय लाभ मिलने की संभावना बढ़ाएंगे। व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी। आज ऐसा काम करें कि जिससे बॉस की नजर में आ पाएं। रोमांस के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। रात में आपकी तबीयत थोड़ा बिगड़ सकती है इसलिए सतर्क रहें।
धनु राशि, 4 फरवरी 2023 शुभ अंक: 14
धनु राशि, 4 फरवरी 2023 शुभ रंग: सफेद

मकर, आज का राशिफल 04 फरवरी 2023

गणेशजी कहते हैं कि आज आप ऐसे लोगों से मिलेंगे जो आप पर विश्वास करते हैं। आज आप अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने चाहने वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। जिससे आज के दिन आपके कार्य नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा है। इस बात की प्रबल संभावना है कि आपको प्यार मिलेगा या नए दोस्त बनेंगे। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी।
मकर राशि, 4 फरवरी 2023 शुभ अंक: 03
मकर राशि, 4 फरवरी 2023 शुभ रंग: पीला

कुंभ, आज का राशिफल 04 फरवरी 2023

गणेशजी कहते हैं, आज आपको ग्रोथ करने के लिए नए तरीके अपनाने होंगे। आपके करीबी लोग आपके व्यक्तित्व के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहेंगे। आज आपके चाहने वाले ये जानेंगे कि आप व्यक्तिगत रूप से मुद्दों को कैसे देखते हैं। आपके ऊपर काम का बोझ ज्यादा रहेगा जिससे आप कुछ परेशान हो सकते हैं। आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए यादगार साबित हो सकता है। अगर आपका अपने पार्टनर से रिश्ता अच्छा नहीं चल रहा है तो इस ओर आपको ध्यान देने की जरूरत होगी। स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी।
कुंभ राशि, 4 फरवरी 2023 शुभ अंक: 18
कुंभ राशि, 4 फरवरी 2023 शुभ रंग: बैंगनी

मीन राशि, आज का राशिफल 04 फरवरी 2023

गणेशजी कहते हैं कि आज आप ऐसे लोगों के संपर्क में आ सकते हैं जो आपको कार्यक्षेत्र में अपग्रेड कर सकते हैं। आज आपको अपने लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस को लेकर आपके मन में जो नए विचार आ रहे हैं उन्हें आज प्राथमिकता मिलेगी। निकट संबंधियों या सहकर्मियों के साथ व्यापार करते समय सावधानी बरतें। आज आपकी अपने लव पार्टनर से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। सेहत के मामले में आप पर तनाव और दबाव हो सकता है।
मीन राशि, 4 फरवरी 2023 शुभ अंक: 13
मीन राशि, 4 फरवरी 2023 शुभ रंग: गुलाबी
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited