Horoscope Today 5 April 2023: कर्क और सिंह राशि के जातकों को व्यवसाय में मिलेगी सफलता, जानें बाकी राशियों का हाल

Horoscope Today, Aaj Ka Rashifal 5 April 2023 in Hindi: आज सूर्योदय के समय उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का चतुर्थ चरण है तथा चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। गुरु व सूर्य मीन, बुध, शुक्र तथा राहु मेष में, मंगल मिथुन, शनि कुंभ तथा केतु तुला में गोचर है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कन्या व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

Horoscope Today, Horoscope, 5 April Horoscope

Horoscope Today 5 April 2023: 5 अप्रैल का राशिफल।

Horoscope Today, Aaj Ka Rashifal 5 April 2023 in Hindi: आज सूर्योदय के समय उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का चतुर्थ चरण है तथा चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। गुरु व सूर्य मीन, बुध, शुक्र तथा राहु मेष में, मंगल मिथुन, शनि कुंभ तथा केतु तुला में गोचर है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कन्या व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व तुला राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)
आज शुक्र व मंगल गोचर जॉब में कोई नवीन कार्य दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें। किसी निर्जन स्थान पर बेल का पेड़ लगाएं।
आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)
आज का दिन व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। बुध व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।
आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)
चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर परिवार के लिए मंगलमय है। बिजनेस में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है। व्यवसाय में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है।
आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)
शुक्र आर्थिक विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। असत्य से दूर रहें। पिता का आशीर्वाद लें। तिल का दान करें।
आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)
आज चन्द्रमा कन्या राशि यानी द्वितीय गोचर में हैं। जॉब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।
आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Ka Kanya Rashifal)
चन्द्रमा आज इसी राशि में है। आर्थिक प्रगति सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ संभव है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें।
आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)
जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। चावल व चीनी का दान करें।
आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchika Rashifal)
आज चन्द्रमा का कन्या राशि में गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता देगा। मेष व वृष राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। कंबल का दान करें। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।
आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)
चतुर्थ गुरु अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।
आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)
जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कन्या राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। शनि के द्रव्य तिल इत्यादि का दान करें।
आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)
आज का दिन पॉलिटीक्स में प्रोग्रेस का है। चन्द्रमा व गुरु धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।
आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)
सूर्य व गुरु बड़ी सफलता दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। गेंहू का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited