Horoscope Today 6 April 2023: हनुमान जयंती पर कन्या और मकर राशि वालों को व्यापार में मिलेगी सफलता, जानें बाकी राशियों का हाल
Horoscope Today, Aaj Ka Rashifal 6 April 2023 in Hindi: आज सूर्योदय के समय हस्त नक्षत्र- 03 है व चन्द्रमा कन्या राशि में जाएंगे। शनि कुंभ राशि में है। गुरु व सूर्य स्वराशि मीन में हैं। शुक्र, बुध व तथा राहु मेष में है। मंगल मिथुन में व शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कन्या व मकर राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

Horoscope Today 6 April: 6 अप्रैल का राशिफल।
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)
शनि व शुक्र व्यवसाय में लाभ देंगे। खष्ठम चन्द्रमा स्वास्थ्य प्रभावित करेगा। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य मसूर व गेंहू का दान करें। गाय को गुड़ खिलाइए।
आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)
छात्र लाभान्वित होंगे। पंचम चंद्रमा छात्रों को सफलता देगा। शनि दिवस को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। उच्चाधिकारियों से विवाद हो सकता है। लाल व पीला रंग शुभ है। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें।
आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)
इस राशि से दशम सूर्य जॉब के लिए बहुत बेहतर हैं। चंद्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। व्यवसाय परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द व गुड़ का दान करें।
आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)
आज का दिन जॉब में सफलता का है। आईटी, फिल्म व बैंकिंग के लोग करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें। छात्र सफल रहेंगे।
आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)
अभी सूर्य अष्टम में हैं। चन्द्रमा का गोचर आज आपको व्यवसाय व जॉब में सफलता देगा। तुलसी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Ka Kanya Rashifal)
सूर्य व चंद्रमा आर्थिक सुख में सफलता देंगे। धार्मिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शनि व बुध जॉब में सफलता दे सकता है। गुरु का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।
आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)
सूर्य अभी इसी राशि से खष्ठम व चन्द्रमा यहां से अब द्वादश हो गए हैं। जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान लाभदायी रहेगा।
आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchika Rashifal)
आज राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व बैगनी रंग शुभ है। मसूर का दान करें। दांपत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)
आज इस राशि से चतुर्थ सूर्य व कन्या राशि का चन्द्रमा बहुत ही शुभ हैं। धन की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में सफलता के संकेत हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।
आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)
इस राशि से तृतीय सूर्य व द्वितीय शनि लाभ देंगे। चन्द्रमा कन्या राशि में हैं। चन्द्र व बुध गोचर से मीडिया, आईटी व बैंकिंग जाॉब में लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। मूंग का दान करें।
आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)
द्वितीय स्थान पर सूर्य सफल करेंगे। आज सफलता के लिए श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। गाय को केला व पालक खिलाएं। जॉब से संबंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। मसूर का दान करें।
आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)
इस राशि के सूर्य व सप्तम चन्द्रमा दिवस को मंगलमय रहेंगे। गुरु व मंगल रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। उड़द का दान करें। राजनीति में संघर्ष के संकेत हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

Ramadan 2025 Moon Sighting In India: सऊदी अरब में 1 मार्च से शुरू होगा पाक महीना रमजान, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा

Surya Grahan 2025: आज सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण लग रहा है क्या, तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन

Braj holi 2025 Schedule: जान लें मथुरा-वृंदावन और बरसाना की लठमार होली की तारीख

Ramadan 2025 First Roza Date: 1 या फिर 2 मार्च? भारत में कब रखा जाएगा रमजान का पहला रोजा, तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन

Ramadan Eid 2025 Date: रमजान महीने की ईद कब मनाई जाएगी, नोट कर लें ईद-उल-फितर की सही तारीख
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited