Free Horoscope Today, 8 Feb 2023: मेष, सिंह और वृश्चिक वालों की बढ़ेगी इनकम, जानें आज का राशिफल

Horoscope Today (Aaj Ka Rashifal) 8 February 2023 in Hindi: आज का राशिफल कई राशियों के लिए अच्छा दिन साबित होने का संकेत दे रहा है। खासतौर से मेष, सिंह, वृश्चिक समेत कुछ राशियों को धन प्राप्ति के प्रबल आसार रहेंगे।

daily rashifal 8 february 2023

Aaj Ka Rashifal 8 Feb 2023: आज का दिन 5 राशियों के लिए रहेगा शानदार, धन प्राप्ति के योग

ज्योतिषी चिराग दारूवाला
Horoscope Today (आज का राशिफल) 8 February 2023: आज का दिन कई राशियों के लिए शानदार साबित होने वाला है। खासतौर से मेष, सिंह और वृश्चिक वालों को सुनहरी सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आज इन राशियों के लोगों की इनकम बढ़ने के प्रबल आसार हैं। वहीं वृषभ वाले आज नई जगह निवेश करेंगे। मिथुन वालों का पारिवारिक जीवन आज शानदार रहेगा। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफ यहां।

मेष राशि (Aries Horoscope 8 February 2023)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ेगा और कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए बीमार पड़ने की संभावना रहेगी, ध्यान रखें। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी आपका साथ देंगे और उनके माध्यम से आपको कोई ऐसी सलाह मिलेगी जो आपके बहुत काम आएगी। कुछ लोग लंबी यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे और आप अपने काम को सही समय पर पूरा कर पाएंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : लाल

वृषभ राशि (Taurus Horoscope 8 February 2023)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। आप अपनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। काम के सिलसिले में कुछ निराशा हो सकती है लेकिन मेहनत से काम जरूर बनेगा। आज परिवार की बेहतरी के लिए नई जगह निवेश करेंगे। बच्चों का साथ दिल को सुकून देगा और उनके साथ मौज-मस्ती करेंगे।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : नीला

मिथुन राशि (Gemini Horoscope 8 February 2023)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और परिवार के लोग एक-दूसरे की जरूरतों पर ध्यान देंगे और आपसी स्नेह बढ़ेगा। आज आप अपने शत्रुओं पर हावी नजर आएंगे। कारोबार के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन ठीक है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन थोड़ा संभलकर रहने का संकेत दे रहा है क्योंकि किसी बात को लेकर आपकी अपने साथी से अनबन हो सकती है। रिश्ते में प्यार बनाए रखने की कोशिश करें, नहीं तो आप दुखी रहेंगे।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : हरा

कर्क राशि (Cancer Horoscope 8 February 2023)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आज आप काफी मेहनत करेंगे जिसके अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे। परिवार का सुख प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है, जिसे आपको अपने जीवनसाथी से बात करके दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी बदलने के मौके मिलेंगे।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग : काला

सिंह राशि (Leo Horoscope 8 February 2023)

आज का दिन सफलता लेकर आएगा। पुराना काम अच्छे से करेंगे। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा और आय में भी वृद्धि होगी। परिवार का माहौल कुछ परेशानी भरा हो सकता है, इसलिए आपको कोशिश करके उसे ठीक करना चाहिए। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा और आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है और जो लोग शादीशुदा हैं उनके लिए वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा लेकिन जीवनसाथी के बीमार पड़ने के संकेत हैं इसलिए उनका ध्यान रखें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग : गुलाबी

कन्या राशि (Virgo Horoscope 8 February 2023)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपका मानसिक तनाव कम होगा और आप हर काम बेहतर तरीके से करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें दांपत्य जीवन में पूर्ण सुख मिलेगा और संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। काम के सिलसिले में आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी, तभी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अपने विरोधियों से सावधान रहें। आज आपके परिवार को आपकी जरूर महसूस होगी। भाग्य का सितारा थोड़ा कमजोर रहेगा लेकिन कड़ी मेहनत से सबकुछ हासिल करने में आप कामयाब रहेंगे।
शुभ अंक : 10
लकी कलर: वायलेट

तुला राशि (Libra Horoscope 8 February 2023)

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आपके काम में देरी हो सकती है जिससे आपको कुछ परेशानी होगी। आप खुद को चोट पहुंचा सकते हैं लेकिन जीवन में चुनौतियां आती हैं, उनसे घबराने की जरूरत नहीं है। आज आप किसी छोटी सी यात्रा पर जा सकते हैं जो आपके काम के सिलसिले में होगी और आपको नई उम्मीद दिखाएगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा और आज का दिन बढ़िया रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग : पीला

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope 8 February 2023)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी जिससे आर्थिक लाभ होगा। आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी और इसका अच्छा फायदा आपको मिलेगा। अपने व्यवहार में सुधार करें ताकि लोग आपकी सराहना करें। खासकर अपने जीवनसाथी से अच्छी तरह से बात करें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन और जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं उन्हें आज अपने प्रिय को खुश करने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आज का दिन आपके चेहरे पर मुस्कान लिए रहेगा।
भाग्यशाली संख्या: 7
शुभ रंग : बैंगनी

धनु राशि (Sagittarius Horoscope 8 February 2023)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। खर्चे जरूर बढ़ेंगे, जिससे आप कुछ परेशानी महसूस करेंगे, लेकिन दिन बीतने के साथ आपकी स्थिति में सुधार आएगा। परिवार के छोटे आपसे मदद मांग सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का बर्ताव आपको चिंतित कर सकता है। जो लोग प्रेम संबंध में हैं उनके लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यापार करने वालों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके व्यापार में तेजी आएगी और आप किसी नए काम की शुरुआत करने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक : 6
लकी कलर: सिल्वर

मकर राशि (Capricorn Horoscope 8 February 2023)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाने का विचार करेंगे। यह यात्रा आपके लिए भविष्य के रास्ते खोलेगी। आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे काम बनेंगे और किसी बड़े व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जिसकी मदद से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। इनकम भी बढ़ेगी और आप खुश रहेंगे। खर्चा भी कुछ बढ़ सकता है। उन पर ध्यान दें। खान-पान पर ध्यान दें। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 12
शुभ रंग : भूरा

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope 8 February 2023)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। कामकाज को लेकर चीजें थोड़ी उलझी हुई रहेंगी। कुछ मानसिक दबाव रहेगा लेकिन जल्दबाजी से बचना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में अवश्य ही वृद्धि होगी और काम के सिलसिले में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और आपका जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो आपको अपने प्रिय के दिल के करीब आने की कोशिश करनी होगी, इसके लिए उनसे खूब बातें करें और कोई बढ़िया तोहफा लेकर आएं। उन्हें अच्छा महसूस कराने की कोशिश करें।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : ग्रे

मीन राशि (Pisces Horoscope 8 February 2023)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कामकाज पर ध्यान दें और अपनी निजी बातें किसी को न बताएं क्योंकि इससे आपका काम बिगड़ सकता है और आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत करने की आदत डालें और दूसरों पर निर्भर न रहें। व्यापार में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा, दांपत्य जीवन में आज का दिन अच्छा रहने वाला है और स्वास्थ्य भी मजबूत रहेगा। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आज उन्हें अपने दिल की बात बता दें तो अच्छा होगा।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सोना
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited