Janmashtami 2024: इस साल कब रखा जाएगा जन्माष्टी का व्रत, नोट करें डेट, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा टाइम और पारण का समय
Janmashtami 2024 Date (जन्माष्टी 2024 कब है): जन्माष्टी का पर्व श्री कृष्ण के भक्तों में खास उल्लास का दिन होता है। जन्माष्टमी का त्योहार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन ही श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इस लेख में आप जन्माष्टमी 2024 की तारीख और समय के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Janmashtami 2024 date : जन्माष्टी 2024 में कब है
Janmashtami 2024 Date (जन्माष्टी 2024 कब है): जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में खूब धूम के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर छोटे छोटे कृष्ण और राधा बनकर सभी को आकर्षित करते हैं और कुछ समय के लिए कान्हा के बचपन को हमारी बीच जीवंत कर देते हैं। जन्माष्टमी का त्योहार श्री कृष्ण के जन्मोत्सव से जुड़ा है जो कि हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाता है। जन्माष्टमी मनाने के लिए घरों और मंदिरों में खूब डेकोरेशन की जाती है, भगवान के पसंदीदा भोग बनाए जाते हैं, पूरी रात कीर्तन-भजन होता है और अंत में आरती के साथ इस पर्व का समापन होता है। यहां आप जान सकते हैं कि 2024 में जन्माष्टी कब है और जन्माष्टमी 2024 की तारीख और समय क्या है।
Janmashtami 2024 Date and Time in Hindi
भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि प्रारंभ | 26 अगस्त, 03:39 बजे सुबह |
भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का समापन | 27 अगस्त, 02:19 बजे सुबह |
निशत काल पूजा समय | 27 अगस्त को आधी रात 12:01 AM से 12:45 AM तक |
जन्माष्टमी पूजा काल का कुल समय | 45 मिनट |
जन्माष्टमी 2024 पर रोहिणी नक्षत्र लगने का समय | 26 अगस्त को 03:55 Pm पर |
जन्माष्टमी 2024 पर रोहिणी नक्षत्र समापन का समय | 27 अगस्त को 03:38 Pm पर |
Janmashtami 2024 Date in Hindi
पंचांग के अनुसार, साल 2024 में भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 26 अगस्त को रात 3:39 बजे से होगा। अष्टमी तिथि का समापन 27 अगस्त को रात 2:19 बजे पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, 26 अगस्त 2024 के दिन कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखा जाएगा।
जन्माष्टमी 2024 व्रत पारण समय
धर्म शास्त्र के अनुसार 27 अगस्त को 05:57 AM के बाद जन्माष्टमी के व्रत का पारण किया जा सकता है। हालांकि यह टाइम इस्कॉन के समय से थोड़ा अलग है। इस्कॉन के मुताबिक जन्माष्टमी 2024 व्रत पारण समय 27 अगस्त को 03:38 PM का रहेगा। ये वा समय है जब रोहिणी नक्षत्र का समापन होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
End of Article
मेधा चावला author
हरियाणा की राजनीतिक राजधानी रोहतक की रहने वाली हूं। कई फील्ड्स में करियर की प्लानिंग करते-करते शब्दो...और देखें
End Of Feed
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited