July 2024 Vivah Muhurat: जुलाई में शादी-ब्याह के लिए मिलेंगे सिर्फ 6 दिन, नोट कर लें डेट

July 2024 Vivah Muhurat: जुलाई के महीने में शादी-ब्याह के लिए सिर्फ 6 शुभ मुहूर्त मिलेंगे। क्योंकि इस महीने से चातुर्मास लगने जा रहा है। ये वो समय होता है जब हर तरह के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। जानिए जुलाई में शादी के शुभ मुहूर्त क्या रहेंगे।

july 2024 vivah muhurat

July 2024 Vivah Muhurat

July 2024 Vivah Muhurat (जुलाई 2024 विवाह मुहूर्त): क्या आप जुलाई के महीने में शादी करने की सोच रहे हैं और उसके लिए शुभ मुहूर्त की तलाश कर रहे हैं तो एक दम सही जगह पर आए हैं। आपको बता दें कि जुलाई में शादी के सिर्फ 6 शुभ मुहूर्त मिलेंगे। इसके बाद फिर आपको नवंबर तक का इंतजार करना होगा। क्योंकि जुलाई में चातुर्मास लगने लगा रहा है। चातुर्मास (chaturmas 2024) वो अवधि होती है जब भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। इस दौरान शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। चलिए जानते हैं जुलाई में कितने दिन बजेगी शहनाई।

जुलाई 2024 विवाह मुहूर्त (July 2024 Vivah Muhurat)

  • 9 जुलाई 2024, मंगलवार: दोपहर 02:28 बजे से शाम 06:56 बजे तक
  • 11 जुलाई 2024, गुरुवार: दोपहर 01:04 से 12 जुलाई 2024 की सुबह 04:09 बजे तक
  • 12 जुलाई 2024, शुक्रवार: सुबह 05:15 से 13 जुलाई 2024, शनिवार सुबह 05:32 बजे तक
  • 13 जुलाई 2024, शनिवार: सुबह 05:32 बजे से दोपहर 03:05 बजे तक
  • 14 जुलाई 2024, रविवार: रात 10:06 बजे से 15 जुलाई 2024 की सुबह 05:33 बजे तक
  • 15 जुलाई 2024, सोमवार: सुबह 05:33 से 16 जुलाई 2024 की रात 12:30 बजे तक

चातुर्मास में नहीं बजेगी शहनाई (Chaturmas 2024 Start And End Date)

चातुर्मास 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी से शुरू होगा और इसकी समाप्ति 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन होगी। इन चार महीनों में शादी, ब्याह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे सभी शुभ कार्यों पर रोक रहेगी। मान्यताओं अनुसार चातुर्मास में भगवान विष्‍णु क्षीर सागर में 4 महीने के लिए सोने चले जाते हैं और इस अवधि में सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited