July Rashifal 2024: जुलाई में इन 4 राशियों को है बड़ा खतरा, नौकरी से धोना पड़ सकता है हाथ, करीबियों से रहें सावधान, जानें जुलाई का राशिफल यहां

July Rashifal 2024: जुलाई का महीना कई ग्रह-गोचरों से भरा रहेगा। इस महीने शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य ग्रह अपनी-अपनी राशि बदलेंगे। जानिए इन ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी राशि पर कैसा प्रभाव डालेगा। जानने के लिए देखिए अपना जुलाई महीने का राशिफल।

July Rashifal 2024

July Rashifal 2024, July Horoscope 2024

July Rashifal 2024 In Hindi, July Horoscope 2024: जुलाई में शुक्र ग्रह की चाल में तीन बार बदलाव होगा। सबसे पहले तो शुक्र 7 जुलाई को कर्क राशि में गोचर करेगा तो वहीं 11 जुलाई को इस राशि में उदय हो जाएगा। तो वहीं 31 जुलाई को ये सिंह राशि में प्रवेश करेगा। 12 जुलाई को मंगल देव वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और 16 जुलाई को सूर्य देव कर्क राशि में गोचर शुरू करेंगे। तो वहीं इस 19 जुलाई को बुध देव सिंह राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इसके अलावा शनि देव वक्री अवस्था में कुंभ राशि में स्थित रहेंगे। चलिए जानते हैं इन ग्रह-गोचरों के हिसाब से जुलाई महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा और किन राशियों को इस महीने सावधान रहना होगा।

July Horoscope 2024 (जुलाई राशिफल 2024)

यहां आप देखेंगे मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन सभी 12 राशियों का जुलाई का विस्तृत राशिफल।

मेष जुलाई राशिफल 2024 (Aries July Horoscope 2024)

यह माह जॉब में सफलता का है। 15 जुलाई के बाद जॉब सम्बंधित किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। अंतिम सप्ताह में हेल्थ को लेकर मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। उदर विकार की स्थिति परेशान कर सकती है। सफेद व लाल रंग शुभ है। प्रत्येक बुधवार को उड़द व तिल का दान करें।

वृषभ जुलाई राशिफल 2024 (Taurus July Horoscope 2024)

राशि स्वामी शुक्र व चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय के लिए शुभ है। जीवन संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। 05 से 16 जुलाई के मध्य वाहन खरीदने का मन बनेगा। सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को किसी गरीब व्यक्ति को अन्न व वस्त्र का दान करें। मेष व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग लें।

मिथुन जुलाई राशिफल 2024 (Gemini July Horoscope 2024)

इस माह व्यवसाय को नयी दिशा देंगे। 16 जुलाई के बाद जॉब में विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। आपका मन संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेगा। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनको नारियल व लौंग अर्पित करें तथा उनकी एक परिक्रमा करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें।

कर्क जुलाई राशिफल 2024 (Cancer July Horoscope 2024)

व्यवसाय में कुछ नवीन कार्यों में सफलता है। 04 से 12 जुलाई तक जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। घर में नूतन कार्य आरंभ होंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। 13 से 27 जुलाई के मध्य सुखद यात्रा हो सकती है। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। प्रत्येक विष्णु जी के मंदिर जाना व उनकी 04 परिक्रमा करना श्रेयष्कर है।

सिंह जुलाई राशिफल 2024 (Leo July Horoscope 2024)

सूर्य के कर्क गोचर के कारण 15 जुलाई तक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब से सम्बद्ध लोग सार्वजनिक तौर पर कुछ बोलते समय सतर्क रहें। 12 से 27 जुलाई के मध्य सामाजिक कार्यों में संलग्नता का है। पिता व सूर्य का आशीर्वाद लें। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करते रहें।

कन्या जुलाई राशिफल 2024 (Virgo July Horoscope 2024)

व्यवसाय में प्रथम सप्ताह में छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद मत करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में उन्नति है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। कन्या व तुला राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। हर बुधवार श्री विष्णु जी का दर्शन करें व उनकी चार परिक्रमा करें। नीला व सफेद रंग शुभ है।

तुला जुलाई राशिफल 2024 (Libra July Horoscope 2024)

इस माह के 05 से 18 जुलाई के मध्य व्यवसाय में नए डील व सुंदर अवसरों की प्राप्ति होगी। 14 से 24 जुलाई के मध्य जॉब में विवाद की स्थिति आ सकती है। दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। नीला व हरा रंग शुभ है।मित्रों का सहयोग लें। शुक्र व गुरु गोचर अकस्मात कोई बड़ा लाभ देगा।

वृश्चिक जुलाई राशिफल 2024 (Scorpio July Horoscope 2024)

गुरु व मंगल गोचर मंगलमय है। व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। 16 जुलाई के बाद सूर्य भाग्य भाव में रहेंगे। जॉब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रत्येक गुरूवार चने की दाल का दान करें। मकान खरीदने का संयोग बन सकता है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

धनु जुलाई राशिफल 2024 (Sagittarius July Horoscope 2024)

इस माह के प्रथम सप्ताह में व्यवसाय को लेकर थोड़ा संघर्ष करना होगा। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। 15 से 27 जुलाई के मध्य धन का निवेश रियल स्टेट में होगा। व्यवसाय में कुछ नए परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। हरा व पीला रंग शुभ है। कन्या व कर्क के मित्र सहयोग करेंगे। गुरु व मंगल लाभ देंगे।

मकर जुलाई राशिफल 2024 (Capricorn July Horoscope 2024)

गुरु पंचम व शनि इसी राशि से द्वितीय हैं। शुक्र व बुध जॉब में प्रोमोशन करने के प्रयास में सफल कराएंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे। प्रत्येक बुधवार श्री गणेश जी के मंदिर जाएं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार व बुधवार को तिल व उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करते रहें।

कुंभ जुलाई राशिफल 2024 (Aquarius July Horoscope 2024)

सूर्य व गुरु 15 जुलाई के बाद शुभ रहेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कर्क व कुंभ राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। शनिवार को तिल व काले वस्त्र का दान करें। इस माह भगवान विष्णु का आशीर्वाद लें। पिता का चरण स्पर्श सूर्य की शुभता को बढ़ाएगा।

मीन जुलाई राशिफल 2024 (Pisces July Horoscope 2024)

16 जुलाई के बाद सूर्य पंचम व राशि स्वामी गुरु इसी राशि से तृतीय गोचर करेंगे। व्यवसाय में उन्नति है। सेकेंड वीक में जांब में उन्नति रहेगा। 15 से 27 जुलाई के मध्य धन का आगमन होगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। कर्क व कन्या राशि के जातक आपका साथ देंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited