Jyeshtha Amavasya 2024 Upay: ज्येष्ठ अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

Jyeshtha Amavasya 2024 Upay: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ अमावस्या का खास महत्व है। ये दिन गंगा स्नान और दान करने के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है। इस दिन कुछ उपायों को करने से पितृ दोष से मु्क्ति मिलती है। आइए जानें अमावस्या के दिन कौन सा उपाय करें।

Jyeshtha Amavasya 2024
Jyeshtha Amavasya 2024 Upay: ज्येष्ठ अमावस्या का व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या का व्रत 6 जून 2024 को रखा जाएगा। अमावस्या तिथि पर गंगा नदी में स्नान, दान और जप, तप करने का विधान है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इसके साथ ही अमावस्या तिथि पितरों की पूजा और तर्पण के लिए भी शुभ माना जाता है। इस दिन कुछ खास उपायों को करने से पितृ दोष से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानें इस दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Jyeshtha Amavasya 2024 Upay (ज्येष्ठ अमावस्या उपाय)

मानसिक शांति के लिए
ज्येष्ठ अमावस्या के दिन गाय को दही और चावल खिलाना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
कुशा से पूजा
ज्येष्ठ अमावस्या पर पितरों की पूजा कुशा से करें। बिना कुशा के पितरों की पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। ऐसा करने से पितृ दोष से जल्द ही मुक्ति मिल जाती है।
End Of Feed