Kajari Teej Date 2024: कजरी तीज का व्रत कब रखा जाएगा? यहां नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Kajari Teej Date 2024: कजरी तीज का व्रत विवाहित महिलाओं के द्वारा पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है। इस व्रत को करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। आइए जानें कजरी तीज का व्रत कब रखा जाएगा और इसके महत्व के बारे में।

Kajari Teej 2024
Kajari Teej 2024 Kab Hai: हिंदू धर्म में कजरी तीज के व्रत का बहुत ही खास महत्व है। तीज का व्रत साल में तीन बार रखा जाता है। एक को हरियाली तीज दूसरा व्रत कजरी तीज और तीसरा हरतालिका तीज कहलाती है। तीनों ही तीज व्रत पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है। कजरी तीज का सातुड़ी तीज और बूढ़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि कजरी तीज का व्रत रखने से और भगवान शिव के साथ- साथ माता पार्वती की पूजा करने से व्रती को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कजरी तीज का व्रत हरतालिका तीज के बाद रखा जाता है। आइए जानते हैं इस साल कजरी तीज का व्रत कब रखा जाएगा।

Kajari Teej 2024 Kab Hai (कजरी तीज व्रत डेट 2024)

कजरी तीज का व्रत हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 21 अगस्त को शाम 05 बजकर 06 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 22 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार कजरी तीज का व्रत 22 अगस्त 2024 को रखा जाएगा।

Kajari Teej 2024 Shubh Muhurat 2024 (कजरी तीज शुभ मुहूर्त 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल कजरी तीज का व्रत 22 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ सुबह 4 बजकर 26 मिनट से लेकर सुबह के 5 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।

Kajari Teej Puja Vidhi (कजरी तीज पूजा विधि)

  • कजरी तीज के दिन सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
  • उसके बाद साफ चौकी पर कपड़ा बिछाकर शिव पार्वती की मूर्ति को स्थापित करें।
  • फिर मां गौरी को सोलह सिंगार का सामान अर्पित करें।
  • उसके बाद शिव जी को फूल, बेलपत्र, अक्षत और चंदन अर्पित करें।
  • अंत में कजरी तीज का व्रत कथा का पाठ करें और शिव गौरी की आरती करें।
  • आरती के बाद भोग लगाएं और सबको बांटे।
End Of Feed