Chitragupta Kalam Dawat Puja Vidhi: चित्रगुप्त कलम दवात पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व यहां जानें सारी जानकारी

Kalam Dawat Puja 2023 Date, Time, Puja Vidhi: कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया पर चित्रगुप्त पूजा के साथ कलम दवात पूजा भी की जाती है। जानिए कलम दवात पूजा की विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

Kalam Dawat Puja 2023 Date And Time

Kalam Dawat Puja 2023 Date, Time, Puja Vidhi And Mahatva In Hindi

Kalam Dawat Puja 2023 Date, Time, Puja Vidhi (कलम दवात पूजा विधि और शुभ मुहूर्त): कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा के साथ कलम दावत की पूजा भी की जाती है। इस साल कलम दावत पूजा 15 नवंबर को है। इस दिन शुभ मुहूर्त में भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है। बता दें चित्रगुप्त यमराज के सहयोगी हैं और वे लोगों के अच्छे-बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। चित्रगुप्त की लेखनी के आधार पर ही लोगों के स्वर्ग और नर्क का निर्णय होता है। यहां जानिए चित्रगुप्त कलम-दवात पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि।

Kalam Dawat Puja Date And Time 2023 (कलम दवात 2023 डेट और शुभ मुहूर्त)

इस साल चित्रगुप्त कलम दवात पूजा का शुभ मुहूर्त 15 नवंबर 2023, मंगलवार की दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। वहीं द्वितीया तिथि 14 नवंबर की दोपहर 02:36 से 15 नवंबर की दोपहर 01:47 तक रहेगी।

Kalam Dawat Puja Vidhi In Hindi (कमल दवात की पूजा विधि)

कलम दवात की पूजा से पहले भगवान चित्रगुप्त का पूजन किया जाता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद एक चौकी पर लाल रंग का आसन बिछाएं। इस पर भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर या उनके प्रतीक के रूप में कलश की स्थापना करें। साथ ही अपनी कलम और दवात को भी चित्रगुप्त के पास रखें। फिर चित्रगुप्त जी को अक्षत, रोली, सिन्दूर, फूल, धूप-दीप और मिष्ठान आदि अर्पित करें। इसके बाद अपनी कलम-दवात या पैन पर मौली बांधें और रोली अक्षत अर्पित करें। इसके बाद एक सफेद कागज पर रोली से स्वास्तिक बनाएं और कलम से अपने इष्ट देव का नाम लिखें। फिर कागज में खील, बताशे रखकर भगवान चित्रगुप्त को चढ़ाएं और इसके बाद हवन करें। पूजा के बाद भगवान चित्रगुप्त की आरती करें। कहते हैं ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होकर बुद्धि और ज्ञान का आशीर्वाद देते हैं और व्यक्ति को नर्क के कष्ट न भोगने का आशीर्वाद देते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited