Kanya Pujan 2024: कितने से कितने वर्ष की कन्याओं का करें पूजन, जानें हर उम्र की कन्या का महत्व
Kanya Pujan 2024: नवरात्र में कन्या पूजन बहुत महत्व है। कन्या के चरण को धोकर उनका पूजन करके उनको स्वादिष्ट भोजन कराके कुछ द्रव्य और वस्त्र का दान किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कन्या पूजन कितने वर्ष की कन्याओं का करना चाहिए।

Kanya Pujan 2024
Kanya Puja 2024: नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन किया जाता है। कन्या पूजन के समय में कन्याओं की पूजा की जाती है और उनको प्रेम पूर्वक भोजन कराया जाता है। इसके साथ ही उन्हें अपनी क्षमतानुसार उपहार दे सकते हैं। इस साल कन्या पूजन 11 अक्तूबर 2024 को कराया जाएगा। नवरात्रि का व्रत बिना कन्या पूजन के अधूरा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि में कन्याओं को भोजन कराने से माता रानी का आशीर्वाद साधक को प्राप्त होता है। कन्या पूजन के समय में हर वर्ष कि कन्याओं को पूजने का अलग महत्व होता है। ऐसे में आइए जानें कि कितने वर्ष की कन्याओं का पूजन करना चाहिए।
Navratri Ashtami And Navami 2024 Date And Time
कन्या पूजन में कितने वर्ष की उम्र की कन्याओं की करें पूजा
1 दो वर्ष की कन्या का पूजन
कुमारी कन्या के रूप में पूजा की जाती है। ऐसी कन्याओं के पूजन से सुख और समृद्धि प्राप्त होती है। धन दान के अलावा लाल या नारंगी रंग की चुनरी दान की जाती है।
2 तीन वर्ष की कन्या का पूजन
इन कन्याओं का पूजन त्रिमूर्ति के रूप में किया जाता है। इन देवियों को सफेद रंग के वस्त्र और पीले रंग के वस्त्र दान किये जाते हैं। इन कन्याओं का पूजन करने से रोग का नाश होता है तथा जीवन में सभी प्रकार के कष्टों का शमन होता है।
3 चार वर्ष की कन्या का पूजन
इनका पूजन कल्याणी के रूप में किया जाता है। इन कन्याओं के पूजन से कल्याण होता है। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति करते हैं। धन की प्राप्ति होती है। राजनीतिज्ञों को सत्ता की प्राप्ति होती है। इन कन्याओं को लाल रंग की चुनरी दान करना चाहिए।
4 पांच वर्ष की कन्या का पूजन
इन कन्याओं का पूजन रोहिणी के रूप में की जाती है। श्वेत रंग के वस्त्र दान किया जाता है। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए यह पूजन बहुत लाभ करता है।
5 छः वर्ष की कन्या का पूजन
ऐसी कन्याओं का पूजन माता कालिका के रूप में की जाती है। काला और नीला वस्त्र दान करते हैं। नारंगी वस्त्र भी दान करते हैं। शत्रु विनाश के लिए यह बहुत प्रभावशाली पूजा है।
6सात वर्ष की कन्या का पूजन
माता चंडिका के रूप में पूजन किया जाता है। धन की प्राप्ति होती है।पीले और सफेद रंग के वस्त्र दान करें।
7आठ वर्ष की कन्या का पूजन
शाम्भवी माता के रूप में पूजन की जाती है।धन,यश तथा प्रतिष्ठा की प्राप्ति के लिए यह पूजन बहुत आवश्यक है। ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति के लिए यह पूजन बहुत फलदायी होती है। नारंगी रंग की चुनरी दान की जाती है।
8 नव वर्ष की कन्या का पूजन
माता दुर्गा के रूप में पूजन की जाती है। लाल रंग की चुनरी दान की जाती है।माता के इस रूप की पूजा से सर्व कामना की प्राप्ति होती है।
9 दस वर्ष की कन्या का पूजन
माता सुभद्रा के रूप में पूजन किया जाता है। ऐसी कन्याओं के पूजन से शुभ फल की प्राप्ति होती है। लाल रंग की चुनरी दान की जाती है।
इस प्रकार माता की पूजा में कन्या पूजन का बहुत महत्व है। कन्या पूजन से माता प्रसन्न होती हैं। समस्त लोगों को कन्या और स्त्री शक्ति का सम्मान करना ही नवरात्रि पूजन का असली महात्म्य है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, 26 जून के पंचांग से जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानें भारत में कब देगा दिखाई

Sawan 2025: सावन में इन तिथियों पर करें रुद्राभिषेक, महादेव की सदैव बनी रहेगी कृपा, जान लें तारीख

Shivling Puja: शिवलिंग पर जल चढ़ाने का क्या है सही तरीका? ऐसे चढ़ाएंगे जल तो भोलेनाथ पूरी करेंगे हर इच्छा

दोपहर 12 बजे से शुरू होगा राहुकाल, पढ़ें बुधवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त आज के पंचांग से
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited