Kanya Pujan 2024: कितने से कितने वर्ष की कन्याओं का करें पूजन, जानें हर उम्र की कन्या का महत्व

Kanya Pujan 2024: नवरात्र में कन्या पूजन बहुत महत्व है। कन्या के चरण को धोकर उनका पूजन करके उनको स्वादिष्ट भोजन कराके कुछ द्रव्य और वस्त्र का दान किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कन्या पूजन कितने वर्ष की कन्याओं का करना चाहिए।

Kanya Pujan 2024
Kanya Puja 2024: नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन किया जाता है। कन्या पूजन के समय में कन्याओं की पूजा की जाती है और उनको प्रेम पूर्वक भोजन कराया जाता है। इसके साथ ही उन्हें अपनी क्षमतानुसार उपहार दे सकते हैं। इस साल कन्या पूजन 11 अक्तूबर 2024 को कराया जाएगा। नवरात्रि का व्रत बिना कन्या पूजन के अधूरा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि में कन्याओं को भोजन कराने से माता रानी का आशीर्वाद साधक को प्राप्त होता है। कन्या पूजन के समय में हर वर्ष कि कन्याओं को पूजने का अलग महत्व होता है। ऐसे में आइए जानें कि कितने वर्ष की कन्याओं का पूजन करना चाहिए।

कन्या पूजन में कितने वर्ष की उम्र की कन्याओं की करें पूजा

1 दो वर्ष की कन्या का पूजन
कुमारी कन्या के रूप में पूजा की जाती है। ऐसी कन्याओं के पूजन से सुख और समृद्धि प्राप्त होती है। धन दान के अलावा लाल या नारंगी रंग की चुनरी दान की जाती है।
End Of Feed