Kanya Pujan Kab Hai 2024: इस साल कन्या पूजन कब है 10 या 11 अक्टूबर, नोट कर लें सही डेट और टाइम

Kanya Pujan Kab Hai 2024: नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। कहत हैं कंजक पूजन से मां दुर्गा शीघ्र ही प्रसन्न हो जाती हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाने लगती हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल कन्या पूजन कब है।

Kanya Pujan Kab Hai 2024

Kanya Pujan Kab Hai 2024 (कन्या पूजन कब है 2024): नवरात्रि में जो लोग व्रत रखते हैं वो कन्या पूजन जरूर करते हैं। कहते हैं कन्या पूजन से माता अंबे की विशेष कृपा प्राप्त होती है। कुछ लोग नवरात्रि की अष्टमी तिथि को कन्या पूजन करते हैं तो कुछ नवमी तिथि पर। कन्या पूजन में 10 वर्ष तक की कन्याओं को शामिल किया जाता है। इस पूजा से पहले माता रानी की विधि विधान पूजा की जाती है। फिर उन्हें हलवा पूरी का भोग लगाया जाता है। साथ ही हवन पूजन भी जरूर किया जाता है। चलिए जानते हैं इस साल कन्या पूजन कब है।

कन्या पूजन कब है 2024 (Kanya Pujan Kab Hai 2024)

इस साल कन्या पूजन 11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के दिन किया जाएगा। इस दिन अष्टमी और नवमी दोनों एक साथ पड़ रही है। इसलिए इस साल शारदीय नवरात्रि में अष्टमी और नवमी कन्या पूजन एक ही दिन होगा।

कन्या पूजन मुहूर्त 2024 (Kanya Pujan Muhurat 2024)

ब्रह्म मुहूर्त- 04:41 ए एम से 05:30 ए एम
End Of Feed