Kanya Rashi Rashifal 2023: नौकरी, मकान, गाड़ी, बैंक बैलेंस अगले साल क्या कुछ मिलेगा कन्या राशि वालों को?

Kanya Rashi Rashifal 2023 (Virgo Yearly Horoscope 2023) Kanya Rashi 2023 Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: नया साल कन्या वालों के लिए कई मामलों में शानदार साबित हो सकता है। नौकरी में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। चुनौतियों और मानसिक तनाव में कमी आएगी। जीवनसाथी से आप की निकटता बढ़ेगी। लेकिन मई से परिस्थितियां कुछ बदलने लगेंगी।

kanya rashifal 2023

Kanya Rashifal 2023: कन्या राशिफल 2023

Kanya Rashi Rashifal 2023 (Virgo Yearly Horoscope 2023) Kanya Rashi 2023 Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: साल 2023 में शनि देव आपके लिए अनुकूल परिणाम प्रदान करने वाले ग्रह बन जाएंगे। नौकरी में आपको लाभ मिलेगा। देव गुरु बृहस्पति आपके दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ाने का काम करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और भी ज्यादा मजबूत होंगे। बिजनेस में आपको तरक्की के योग बनेंगे। अप्रैल के महीने में अष्टम भाव में राहु के साथ गुरु की युति होगी और आपके जीवन में गुरु-चांडाल दोष का प्रभाव देखने को मिलेगा। ये स्थिति आपके लिए कष्टदायी साबित हो सकती है। जिससे धन हानि होने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी परेशान करेंगी। जानिए आपके करियर, प्रेम, वित्त, आर्थिक, स्वास्थ्य मामलों के लिए नया साल कैसा रहेगा।

कन्या करियर राशिफल 2023 (Kanya Career Rashifal 2023)

वर्ष की शुरुआत में करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बृहस्पति 22 अप्रैल को अष्टम भाव में राहु के साथ ही युति बनाएंगे। इस दौरान काम में जरा सी भी लापरवाही आपको महंगी पड़ सकती है। इसलिए सतर्क रहें। अचानक से आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव होने की भी संभावना है। अक्टूबर से दिसंबर के बीच स्थितियों में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा।

कन्या वित्त राशिफल 2023 (Kanya Finance Rashifal 2023)

इस वर्ष आपको वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतनी चाहिए। लेकिन जनवरी से अप्रैल के बीच का समय आपके आर्थिक मामलों के लिए अच्छा रहेगा। यदि आप कोई निवेश करना चाह रहे हैं तो उसके लिए ये समय काफी उत्तम रहेगा। लेकिन इसके बाद मई से अक्टूबर तक का समय आपके वित्त मामलों के लिए गड़बड़ रह सकता है। यदि आप शेयर बाजार, सट्टेबाजी, लॉटरी, आदि के मामलों में पड़े हैं तो आपको इस साल सफलता मिलेगी।

कन्या व्यापार राशिफल 2023 (Kanya Business Rashifal 2023)

व्यापार करने वाले जातकों को इस वर्ष समझदारी से काम लेना होगा। बड़ी मुश्किल से आपकी गाड़ी आगे बढ़ेगी। बिजनेस में वर्ष की शुरुआत में तो अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन उत्तरार्ध कमजोर रहने की संभावना है। खासतौर से मई से अगस्त के बीच का समय आपके बिजनेस के लिए चुनौतिपूर्ण साबित हो सकता है। इस दौरान आपको कुछ निराशा हाथ लग सकती है। अगस्त के बाद से आपके बिजनेस में सुधार होना शुरू होगा। कुछ नए संपर्कों का आपको लाभ मिलेगा और व्यापार में उन्नति मिलेगी। इस दौरान आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं।

कन्या धन राशिफल 2023 (Kanya Money Rashifal 2023)

ये वर्ष आपको धन लाभ दिलाने वाला साबित होगा। आपको जितना पैसा बनाना है, वह आप साल की शुरुआत में बना सकेंगे। क्योंकि इस दौरान बहुत मौके मिलेंगे और उसी के भरोसे आप पूरा वर्ष बिता सकते हैं। जनवरी से अप्रैल और नवंबर से दिसंबर के महीने में आर्थिक तौर पर आप काफी मजबूत रहेंगे। हालांकि, मई से लेकर अक्टूबर के बीच आपको धन मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। इस दौरान आपको निवेश करने से भी बचना चाहिए। क्योंकि आपको धन हानि होने की स्थिति ज्यादा बन सकती है।

कन्या प्रेम राशिफल 2023 (Kanya Love Rashifal 2023)

कन्या राशि के लोग प्रेम संबंधों में परीक्षा देते हुए नजर आएंगे। आपके लव रिलेशनशिप में किसी न किसी बात को लेकर टकराव की स्थिति पैदा होती रहेगी। एक-दूसरे पर विश्वास बनाकर चलना होगा और यदि आप अपने रिश्ते में सच्चे हैं तो आपके बीच की दूरियां कम हो जाएंगी। आपके प्रियतम किसी कारणवश कुछ समय के लिए आपसे दूर भी जा सकते हैं। इस वर्ष का जनवरी, अप्रैल, अगस्त, सितंबर और दिसंबर महीना लव लाइफ के लिए शानदार दिखाई दे रहा है।

कन्या शिक्षा राशिफल 2023 (Kanya Educational Rashifal 2023)

इस वर्ष कन्या राशि के विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। आपको मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। लेकिन वर्ष की शुरुआत में आपका मन पढ़ाई में कम ही लगेगा। आपकी एकाग्रता बार-बार भंग होगी। यदि आप प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो 17 जनवरी 2023 के बाद से आपके सफलता के द्वार खुल जाएंगे। आप खूब मेहनत करेंगे और उत्तम अंकों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इसलिए अपनी मेहनत को जारी रखें। उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के लिए ये साल उतार-चढ़ाव भरा साबित होगा।

कन्या स्वास्थ्य राशिफल 2023 (Kanya Health Rashifal 2023)

इस पूरे साल आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। वर्ष की शुरुआत तो ठीक होगी लेकिन राहु के अष्टम भाव में होने से आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रहेंगी। अप्रैल से मई के बीच का समय स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ज्यादा परेशानी जनक हो सकता है। मई में सूर्य का गोचर वृषभ राशि में होगा तो स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होने लगेगा।

कन्या राशिफल 2023 ज्योतिषीय उपाय (Kanya Rashifal 2023 Astrological Remedies)

बुधवार के व्रत रखें। प्रतिदिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। बुध देव के बीज मंत्र का जाप करें। शाम के समय किसी मंदिर में काले तिलों का दान करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। आपको उत्तम गुणवत्ता वाला पन्ना रत्न धारण करना चाहिए।

2023 Horoscope Mesh To Meen Rashi In Hindi (सभी राशियों का 2023 का राशिफल)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited